छत्तीसगढ़

CG : 120 क्विंटल अवैध धान परिवहन पर की बड़ी कार्यवाही

महासमुंद बागबाहरा एसडीएम उमेश कुमार साहू ने बताया कि आज 11 नवंबर को तहसीलदार कोमाखान और मंडी की टीम ने अवैध धान परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उड़ीसा राज्य से छत्तीसगढ़ के ग्राम भलेसर में रात के अंधेरे में एक बाड़ी में छिपाकर रखे गए ट्रक को पकड़ा गया। इस ट्रक में लगभग 350 कट्टे, यानी लगभग 120 क्विंटल धान लोड था, जिसे छत्तीसगढ़ लाकर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।

टीम ने शाम 7:40 बजे इस ट्रक को जब्त कर लिया और आगे की कार्यवाही के लिए इसे थाना प्रभारी कोमाखान के सुपुर्द किया। इस कार्रवाई का उद्देश्य धान के अवैध परिवहन को रोकना है। प्रशासनिक टीम ने स्पष्ट किया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि राज्य की आर्थिक स्थिति और स्थानीय किसानों के हित सुरक्षित रहें।

kgnews

Recent Posts

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…

2 hours ago
खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…

2 hours ago
मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…

2 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

रायपुर उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…

2 hours ago
स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…

3 hours ago