छत्तीसगढ़

CG : अवैध कोयला परिवहन करते ट्रक जब्त…

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ में कोयले का अवैध परिवहन का मामला सामने आया है. इस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर राजस्व विभाग ने अवैध रूप से कोयले से भरा ओवरलोड ट्रक को जब्त किया है. यह कार्रवाई देर रात की गई. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के अनुसार रात के अंधेरे में मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही ट्रक क्रमांक CG 15 AC 5093 से अवैध रूप से कोयले का परिवहन किया जा रहा था. सूचना के आधार पर वाड्रफनगर पुलिस एवं राजस्व की टीम ने उक्त वाहन को पकड़ा है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में वाड्रफनगर नायाब तहसीलदार मोइनुद्दीन खान ने बताया कि जब्त ट्रक के चालक ने किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं दिखाया. ट्रक में भारे कोयले का तौल कराया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी.

लंबे समय से चल रहा अवैध कोयला परिवहन का खेल

जानकारों की मानें तो छत्तीसगढ़ के सरहदी क्षेत्र में अवैध रूप से कोयला खपाने का खेल काफी लंबे समय से चल रहा है. कार्रवाई नहीं होने के कारण कोयला तस्कर सक्रिय हैं और उनके हौसले बुलंद हैं. वहीं खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहा है.

kgnews

Recent Posts

CG : ठेका कर्मचारी की लाश बोर पंप के पास मिली …

CG : ठेका कर्मचारी की लाश बोर पंप के पास मिली …

बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत के ऐश डैम क्षेत्र में कार्यरत एक ठेका कर्मचारी का शव मिलने…

12 minutes ago
सुशासन का प्रभाव- सारंगढ़ जिला अस्पताल में पहली बार गूंजी सिजेरियन किलकारी, बड़े शहरों की निर्भरता खत्म

सुशासन का प्रभाव- सारंगढ़ जिला अस्पताल में पहली बार गूंजी सिजेरियन किलकारी, बड़े शहरों की निर्भरता खत्म

सुशासन का प्रभाव- सारंगढ़ जिला अस्पताल में पहली बार गूंजी सिजेरियन किलकारी, बड़े शहरों की…

22 minutes ago
CG : तेलीबांधा में होटल के सामने चाकूबाजी, चार बदमाशों की तलाश में पुलिस …

CG : तेलीबांधा में होटल के सामने चाकूबाजी, चार बदमाशों की तलाश में पुलिस …

रायपुर। तेलीबांधा के कपूर होटल के पास बीती देर रात 4 बदमाशों ने चाकूबाजी की.…

23 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अबूझमाड़ के गारपा में बच्चों और महिलाओं से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अबूझमाड़ के गारपा में बच्चों और महिलाओं से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अबूझमाड़ के गारपा में बच्चों और महिलाओं से किया आत्मीय…

32 minutes ago
CG : 39 नवीन सहकारी समिति को मिला पीओएस मशीन, खाद वितरण शुरू …

CG : 39 नवीन सहकारी समिति को मिला पीओएस मशीन, खाद वितरण शुरू …

बलौदाबाजार। शासन की महत्वपूर्ण किसान हितकारी ग्रामीण सेवा सहकारी समितियों के पुनगर्ठन योजना अंर्तगत जिले…

32 minutes ago
सुशासन तिहार में सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती

सुशासन तिहार में सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती

सुशासन तिहार में सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती मुख्यमंत्री ने हेलमेट पहनकर दिया सड़क…

40 minutes ago