मातगुंवा पुलिस ने 4 किलो गांजा व मोटरसाइकिल समेत, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

 मातगुंवा पुलिस ने 4 किलो गांजा व मोटरसाइकिल समेत, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

 आरोपी राम अवतार विश्वकर्मा के विरुद्ध पूर्व से थाना सुनवानी जिला पन्ना में अवैध गांजा का अपराध दर्ज

छतरपुर

छतरपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध मादक पदार्थ जप्त कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है, अवैध मादक पदार्थ गांजा की विधिवत विनिष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है।
थाना मातगुंवा पुलिस को रात्रि रोड पेट्रोलिंग के दौरान मातगुंवा बिजावर रोड से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी की सूचना प्राप्त हुई। थाना मातगुंवा पुलिस त्वरित कार्यवाही करते बिजावर मातगुंवा रोड ग्राम कूड़न के पास पहुंची, पुलिस टीम को देखकर संदेही ने मोटरसाइकिल लौटाने का प्रयास किया। संदेह के आधार पर रोककर चेक किया गया। बैग की तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा मिला। अवैध मादक पदार्थ गांजा मात्रा करीब 4 किलोग्राम कीमत करीब 60 हज़ार रुपए एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल कीमत करीब 1 लाख 25 हज़ार रुपये जप्त कर दोनों आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया।

अवैध मादक पदार्थ बेचने हेतु तस्करी कर रहे दो आरोपी
1. राम अवतार विश्वकर्मा पिता रामदीन विश्वकर्मा
2. भैयन चौधरी पिता सुमेरा चौधरी
दोनों निवासी ग्राम शिरशी पटना थाना सुनवानी जिला पन्ना के विरुद्ध थाना मातगुंवा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पूछताछ पर अन्य आरोपियों के संलिप्त होने की जानकारी प्राप्त हुई है। आरोपी राम अवतार विश्वकर्मा के विरुद्ध पूर्व से थाना सुनवानी जिला पन्ना में अवैध गांजा का अपराध दर्ज है। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश व विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बिजावर श्री शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक वीरेंद्र रैकवार सहायक उप निरीक्षक धनीराम तिवारी प्रधान आरक्षक राममिलन, मुकेश कुशवाहा, आरक्षक कुलदीप, राजेंद्र, पंकज एवं सतीश की मुख्य भूमिका रही।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: police

Recent Posts

मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला

मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला

बिलासपुर. हाई कोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के एक मामले में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए कहा…

17 minutes ago
MP में शिक्षकों के तबादलों में ई-अटेंडेंस बनी बाधा, 90% स्कूलों के पद पोर्टल पर ‘रिजर्व’

MP में शिक्षकों के तबादलों में ई-अटेंडेंस बनी बाधा, 90% स्कूलों के पद पोर्टल पर ‘रिजर्व’

भोपाल. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू किए जाने से पहले ही शिक्षकों…

27 minutes ago
जबलपुर में बदहाल सड़क बनी काल, 2 किमी पैदल चलने के बाद गर्भवती और अजन्मे बच्चे की मौत

जबलपुर में बदहाल सड़क बनी काल, 2 किमी पैदल चलने के बाद गर्भवती और अजन्मे बच्चे की मौत

जबलपुर. स्मार्ट सिटी और विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच जबलपुर से एक ऐसी दर्दनाक…

1 hour ago
बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी सुकमा की 53 दीदियां

बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी सुकमा की 53 दीदियां

सुकमा/रायपुर. बांस के उपयोग को बढ़ावा देने और इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की…

1 hour ago
योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित…

2 hours ago
CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर,  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग…

2 hours ago