कुठला में सटोरिए का दबदबा आज भी बरकरार, दीवार खड़ी करने के दावों की निकली हवा, धड़ल्ले से संचालित हो रहा सट्टा व्यापार

 कटनी

 कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा नगर में एक सटोरिए के व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने सट्टा व्यापारी के ठिकाने की ओर जाने वाले रास्ते में दीवार खड़ी कराकर सट्टा व्यापार को पूरी तरह बंद कराने के जो बड़े-बड़े दावे किए अब उन दावों की हवा निकल चुकी है। सूत्र बताते है की इंदिरा नगर निवासी सटोरिया एक बार फिर संबंधित थाने की पुलिस को चुनौती देते हुए सट्टा व्यापार को धड़ल्ले से चलाने लगा है। ऐसा नहीं है कि इंदिरा नगर में संचालित हो रहा सट्टा व्यापार पुलिस की जानकारी में नहीं है, सब कुछ जानते हुए भी स्थानीय पुलिस सटोरिए की परछाई भी छू नहीं पा रही। एक अदने से सटोरिए के अवैध ठिकाने को बंद कराने में कुठला पुलिस के पसीने छूट रहे हैं।
एसपी के निर्देशन में खड़ी हुई थी दीवाल
आपको याद दिला दें कि लगभग 1 वर्ष पूर्व कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर इंदिरा नगर के कबरा नामक सटोरिए के सट्टा व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए उसके घर की पीछे मौजूद गली के दोनों तरफ दीवार खड़ी करा दी थी। पुलिस का दावा था की दीवार खड़ी होने के बाद गली की तरफ खुलने वाली खिड़की से संचालित होने वाले सट्टा व्यापार पर पूरी तरह अंकुश लग जाएगा।
दावे निकले खोखले
कुठला पुलिस ने दीवार खड़ी कराने के बाद मीडिया में खूब वाहवाही बटोरी और अपनी पीठ खुद ही थपथपाई, लेकिन सूत्र बताते हैं की दीवार खड़ी करा देने के बावजूद कभी भी सट्टा व्यापार बंद नहीं हुआ। यहां पर सट्टा व्यापार निरंतर चालू है और आज भी लगातार सटोरिया पुलिस को चुनौती देते हुए अपने अवैध व्यापार को बिना किसी रोक-टोक संचालित कर रहा है। हां फर्क सिर्फ इतना पढ़ा है कि अब पुलिस सटोरिए को पकड़ना तो दूर, उसके ठिकाने को बंद कराना तो दूर उसको छू भी नहीं पा रही।
इनका कहना है
इस संबंध में बातचीत करते हुए कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने कहा कि कबरा नामक सटोरिए के द्वारा सट्टा खिलाए जाने की सूचनाएं मिली हैं। मीडिया के माध्यम से जो सूचनाऐं सामने आ रही हैं उसे संज्ञान में लेकर सट्टा व्यापार को बंद कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पहले भी कार्यवाही करते हुए सट्टा व्यापार बंद कराया जा चुका है। इस तरह के किसी भी अवैध धंधे को थाना क्षेत्र में संचालित नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रखी है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…

29 minutes ago
दमोह के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता पहुँचाकर अस्पताल में भर्ती कराया

दमोह के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता पहुँचाकर अस्पताल में भर्ती कराया

भोपाल दमोह जिले के थाना पथरिया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

34 minutes ago
MP में नौतपा की विदाई, आंधी-बारिश से बदला मौसम; भोपाल समेत कई जिलों में बौछारें

MP में नौतपा की विदाई, आंधी-बारिश से बदला मौसम; भोपाल समेत कई जिलों में बौछारें

भोपाल झुलसाने वाली गर्मी और लू के थपेड़ों वाले नौतपा की मंगलवार को आंधी-बारिश के…

38 minutes ago
दूक छोड़ थामा वॉलीबॉल सुकमा के पुनर्वास केंद्र में गूंजा भारत माता की जय का नारा

दूक छोड़ थामा वॉलीबॉल सुकमा के पुनर्वास केंद्र में गूंजा भारत माता की जय का नारा

रायपुर  नक्सलवाद के दंश को पीछे छोड़ छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला अब बदलाव की एक…

54 minutes ago