रतलाम शहर में ऐतिहासिक रूप से 22 हजार फीट का तिरंगा फहराया

 रतलाम

"हर घर तिरंगा" अभियान में रतलाम शहर में 13 अगस्त को ऐतिहासिक रूप से 22 हजार स्क्वायर फीट लंबाई का तिरंगा झंडा कालिका माता मंदिर परिसर स्थित झाली तलाब की पूर्ण गोलाई में फहराया गया। इस दौरान जन-प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और हजारों की संख्या में नागरिक साक्षी बने।

वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत था। जोश के साथ लगे राष्ट्रीय सम्मान के नारों से परिसर गूँज उठा। नागरिकों ने हृदय की गहराइयों से तिरंगे झंडे के साथ अपनी आत्मीयता और गौरव को आत्मसात किया।

विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि 22 हजार स्क्वायर फीट आकार के तिरंगे झंडे को शहर के ऐतिहासिक झाली तालाब पर फहरा कर शहर ने इतिहास रचा है। राष्ट्र गौरव में अभिवृद्धि के क्षणों में उपस्थित हजारों लोग अभिभूत हैं। हर घर तिरंगा अभियान से जन-जन हृदय की गहराइयों के साथ राष्ट्रध्वज के गौरव से जुड़ा है। कश्यप ने कहा कि अभियान में व्यापक रूप से आमजन तिरंगा यात्राओं में सम्मिलित हो रहे हैं। विशाल ध्वज निर्माण कर रतलाम शहर का नाम रोशन किया गया है।

महापौर पहलाद पटेल ने कहा कि यह राष्ट्र गौरव का क्षण है। आम नागरिक राष्ट्र भावना से सराबोर है। कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी और निगम के पार्षद भी उपस्थित रहे।

 

See also  "मन की बात" में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की सीधी के जल संरक्षण प्रयासों की सराहना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *