भोपाल
प्रदेश में सफाई मित्र और उनके परिवार को राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिये यूनिसेफ उनके मोबाइल पर वीडियो संदेश और मैसेज भेजेगा। इस संबंध में आज यूनिसेफ के प्रतिनिधि-मण्डल ने आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री भरत यादव से मुलाकात की। वीडियो मैसेज में बच्चों के पालन-पोषण तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास के तरीकों के बारे में समझाया जायेगा। आयुक्त ने बताया कि यूनिसेफ को इसके लिये सफाई मित्रों की मोबाइल नम्बर सूची स्थानीय निकायों के माध्यम से दी जायेगी।
विभागीय कार्यों की समीक्षा
आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री भरत यादव ने स्वनिधि से समृद्धि, पीएम स्वनिधि योजना और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि भवन अनुज्ञा से संबंधित प्रकरण निश्चित समय-सीमा में निराकृत किये जायें। श्री यादव ने नगरीय निकायों के अधिकारियों को फायर सेफ्टी के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के लिये कहा। बैठक में केन्द्र की सहायता से चलने वाली योजनाओं की भी समीक्षा की गयी।
रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…
रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…
बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…
रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…