परिवहन विभाग को 2510 करोड़ रूपये का प्राप्त हुआ राजस्व

भोपाल
राज्य सरकार के राजस्व संग्रहण में परिवहन विभाग महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। परिवहन विभाग को इस वर्ष 2024 में अक्टूबर माह तक 2510 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। विभाग को इस वर्ष 5 हजार 500 करोड़ रूपये के राजस्व संग्रहण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

विभाग ने वर्ष 2023-24 में 4 हजार 605 करोड़ 96 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त किया था। विभाग राजस्व संग्रहण में बढ़ोत्तरी के लगातार प्रयास किये जा रहे है। विभाग ने अगले 5 वर्षों में वर्तमान प्राप्त राजस्व को दोगुना करने लगभग 9 हजार 200 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य तय किया है।

राष्ट्रीय स्तर अवार्ड
परिवहन विभाग को विभागीय कार्य में सूचना एवं प्रौद्योगिकी के उत्कृष्ट प्रयोग के लिये राष्ट्रीय स्तर का प्लेटिनम स्कॉच अवार्ड भी प्राप्त हो चुका है। विभाग ने समस्त चालानी कार्यवाही को ई-चालान द्वारा एवं वसूली करें ऑनलाइन बैंकिंग और ई-पैमेंट के माध्यम से शत-प्रतिशत किये जाने का कार्यक्रम तैयार किया है।

परिवहन कार्यालयों को ई-ऑफिस में परिवर्तित करने का कार्यक्रम
लोक कल्याण एवं आमजन की सुविधा के लिये प्रदेश के समस्त परिवहन कार्यालयों को ई-ऑफिस में परिवर्तित कर उनका उन्नयन किये जाने का कार्यक्रम तैयार किया गया है। इस सुविधा से नागरिकों को दी जाने वाली समस्त सुविधाएँ ऑनलाइन एवं फेसलेस हो जायेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : ऑटो रिक्शा में चोरी, महिला यात्री के बैग से जेवर पार …

CG : ऑटो रिक्शा में चोरी, महिला यात्री के बैग से जेवर पार …

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में ऑटो रिक्शा में रखे बैग से सोने के…

6 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव देश…

22 minutes ago
CG : महिला सफाई कर्मी को हाईवा ने रौंदा, स्पॉट पर ही मौत …

CG : महिला सफाई कर्मी को हाईवा ने रौंदा, स्पॉट पर ही मौत …

बिलासपुर। बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर थाना क्षेत्र के छोटू ढाबा के पास शनिवार को…

30 minutes ago
CG : मोवा ओवरब्रिज के नीचे होंडा शोरूम के नाली पाटों को निगम ने तुड़वाया …

CG : मोवा ओवरब्रिज के नीचे होंडा शोरूम के नाली पाटों को निगम ने तुड़वाया …

रायपुर। नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर…

1 hour ago
CG : टिकरापारा 5 की संदिग्ध मौत मामले में सूदखोर मुन्ना ठाकुर से पूछताछ जारी …

CG : टिकरापारा 5 की संदिग्ध मौत मामले में सूदखोर मुन्ना ठाकुर से पूछताछ जारी …

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा संजय नगर इलाके से एक बड़ी और बेहद ही रुला…

1 hour ago
CG : शकुंतला फाउंडेशन ने 101 चिकित्सकों को सम्मानित किया…

CG : शकुंतला फाउंडेशन ने 101 चिकित्सकों को सम्मानित किया…

रायपुर । मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानने वाली सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की…

1 hour ago