छत्तीसगढ़

CG : शकुंतला फाउंडेशन ने 101 चिकित्सकों को सम्मानित किया…

रायपुर । मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानने वाली सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की ओर से चिकित्सकों के सम्मान में भव्य ‘आरोग्य शिरोमणि सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निःस्वार्थ भाव से स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले 101 से अधिक चिकित्सकों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के डॉक्टरों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। संस्था ने चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और समाज के प्रति समर्पण को सराहते हुए सम्मान प्रदान किया।

कई वरिष्ठ चिकित्सक और समाजसेवी रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अजय सहाय (डायरेक्टर, सहाय अस्पताल), डॉ. प्रतीक धावलिया (ऑर्थोपेडिक सर्जन), डॉ. ज़ावेद परवेज, डॉ. प्रतीक पांडे (वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ, IILS अस्पताल), डॉ. ए. सुरेश कुमार (अशोक IVF सेंटर), डॉ. कृष्णकांत साहू (वरिष्ठ हृदय रोग सर्जन, मेकाहारा), स्मिता सिंह (संस्थापिका, शकुंतला फाउंडेशन) और डॉ. रूपेन्द्र कवि (डिप्टी सेक्रेटरी) उपस्थित रहे।

दूरस्थ क्षेत्रों के डॉक्टरों का भी हुआ सम्मान
समारोह में छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों से आए चिकित्सकों ने भी भाग लिया। झीट, दुर्ग और विभिन्न सरकारी अस्पतालों से पहुंचे डॉक्टरों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. रश्मि दुबे, डॉ. विनीता धुर्वे, डॉ. निर्मला गुप्ता, डॉ. मेघराज साहू, अनामिका गुहा रॉय, निशा यज्ञेश सोनी, डॉ. सुमेधा श्रीवास्तव, डॉ. अपर्णा वर्मा और अंकिता मिश्रा का विशेष सम्मान किया गया।

हृदय रोग विशेषज्ञ ने दी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जानकारी

कार्यक्रम में IILS अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक पांडे ने ‘नवजात बच्चों में हृदय विकृतियां’ विषय पर जानकारी साझा की। उन्होंने उपस्थित लोगों के सवालों के जवाब भी दिए और हृदय संबंधी समस्याओं को लेकर जागरूक किया। समारोह के दौरान शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति ने भी सभी का मन मोह लिया।

‘चिकित्सकों का सम्मान समाज का सम्मान’
शकुंतला फाउंडेशन की संस्थापिका स्मिता सिंह ने कहा कि समाज में सेवा भाव से कार्य करने वाले चिकित्सकों का सम्मान करना संस्था का दायित्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समाज में निःस्वार्थ सेवा की भावना को प्रोत्साहन मिलता है।

कार्यक्रम में श्याम प्रकाश साहू, विशाल मिश्रा, अनामिका गुहा और संजना सिंह सहित अनेक नागरिक भी मौजूद रहे। समारोह को चिकित्सकों और उपस्थित नागरिकों ने सराहा।

kgnews

Recent Posts

भोपाल वेस्टर्न बाईपास पर भड़के रामेश्वर शर्मा, एमपीआरडीसी अधिकारियों को दी काम रोकने की चेतावनी

भोपाल वेस्टर्न बाईपास पर भड़के रामेश्वर शर्मा, एमपीआरडीसी अधिकारियों को दी काम रोकने की चेतावनी

 भोपाल भोपाल-इंदौर रोड को होशंगाबाद रोड से कनेक्ट करने के लिए प्रस्तावित महत्वाकांक्षी 'वेस्टर्न बाईपास…

48 minutes ago
MP विधानसभा सत्र 20 जुलाई से, भोपाल में धारा 163 लागू, जानिए क्या रहेंगे नए नियम

MP विधानसभा सत्र 20 जुलाई से, भोपाल में धारा 163 लागू, जानिए क्या रहेंगे नए नियम

भोपाल   मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा 19…

2 hours ago
घरेलू महिला के काम की कीमत कम नहीं, जिला कोर्ट ने 51 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश

घरेलू महिला के काम की कीमत कम नहीं, जिला कोर्ट ने 51 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश

इंदौर  घरेलू महिला के काम की कीमत कम नहीं आंकी जा सकती। भविष्य में उसकी…

2 hours ago
CG : अल्पावधि ऋण योजना बनी सरकारी कर्मचारियों के लिए मददगार पहल…

CG : अल्पावधि ऋण योजना बनी सरकारी कर्मचारियों के लिए मददगार पहल…

रायपुर। विष्णुदेव सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत देते हुए वेतन के विरुद्ध…

3 hours ago
CG : पुलिस अधिकारी नारायणपुर में गिरफ्तार, वकील फरार…

CG : पुलिस अधिकारी नारायणपुर में गिरफ्तार, वकील फरार…

नारायणपुर । जिले में सैलरी पैकेज इंश्योरेंस दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने के आरोप…

3 hours ago