CG : दिव्यांग की मिली लाश, हत्या कर सड़क में फेंकने की आशंका

बस्तर। ब्लॉक के अंतर्गत घोटिया थाना क्षेत्र के बोडऩपाल बाजार स्थल के समीप आज सुबह एक दिव्यांग युवक का अर्धनग्न शव देखा गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पीएम के लिए भिजवाया, वहीं मृतक के बारे में पतासाजी में जुट गई है, वहीं यह घटना सडक़ हादसा है या हत्या, पुलिस जांच कर रही है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए आसपास के लोगों ने बताया कि रोजाना की तरह आज सुबह भी लोग घूमने के लिए निकले थे, इसी दौरान बोडऩपाल के बाजार स्थल में एक दिव्यांग युवक का शव सड़क पर मिला।

मृतक के शरीर में जगह जगह चोट के निशान देखे गए, वहीं सिर में गंभीर चोट भी देखी गई है, वहीं युवक की पहचान नहीं हो पाई है। इसके अलावा मृतक वहां तक कैसे पहुँचा, आसपास किसी भी तरह से कोई भी वाहन या मृतक का कोई भी सामान नहीं देखा गया। मृतक के कपड़े भी शरीर से अलग थे।

मामले की जानकारी लगते ही घोटिया थाना पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है, वहीं मृतक के बारे में पतासाजी की जा रही है।

See also  जातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *