भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 2 अक्टूबर को नशामुक्ति के लिए वृहद कार्यक्रम हों। नशामुक्ति अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाए। व्यापक कार्यक्रम कर जनता को संदेश दिया जाए कि नशा, विनाश की जड़ है। यह अभियान एक सप्ताह तक सीमित न होकर निरंतर चलता रहे। विभिन्न संगठनों को अभियान से जोड़ा जाये और समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।

मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्रालय में सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव मनोज गोविल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में तिथियाँ निर्धारित कर सामूहिक विवाह कराने की रूप-रेखा तैयार कर ली जाए। सभी पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन कर पेंशन प्रदान करने के कार्य को गंभीरता से लें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ट्रांसजेंडर्स को शासन की योजनाओं का लाभ मिले। स्टेट ट्रांसजेंडर पॉलिसी का प्रकाशन किया जाए। सिंगल क्लिक से हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरण के लिए कार्यक्रम किए जाएँ।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *