महाकाल की भोजन प्रसादी अब दीनदयाल रसोई केंद्रों पर मुफ्त मिलेगी

उज्जैन
 महाकाल क्षेत्र में बनने वाली भोजन प्रसादी को लेकर हाल ही में बड़ा निर्णय लिया गया है। ये भोजन प्रसादी अब नगर निगम क्षेत्र के पांच दीनदयाल रसोई केंद्रों में मिलेगी। फिलहाल दीनदयाल रसोई में भोजन करने के लिए 5 रुपए देना पड़ते हैं, लेकिन प्रसादी निशुल्क मिलेगी। इसी के साथ भोजन प्रसादी परोसने वाली महिलाओं का लिबास भी एक जैसा रखा जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए महापौर मुकेश पटवाल का कहना है कि अफसरों से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है। 1 महीने के अंदर व्यवस्था करते हुए रसोई केंद्रों में भोजन पहुंचाने के साथ पारंपरिक माहौल भी बनाया जाएगा। यह भोजन पूर्णता निशुल्क मिलने वाला है।

ये रसोई केंद्र फिलहाल एनजीओ के हाथों में थे, जिसके लिए हर व्यक्ति को 5 रुपए देना होते थे। व्यवस्था के तहत यह भोजन केंद्र समूह संभालेंगे, जिसमें गरीब वर्ग की महिलाओं को हर केंद्र की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। महिलाएं यहां रोटेशन में अपनी ड्यूटी संभालेंगी। लोगों को भोजन कराने के लिए महिलाओं को 5 रुपए प्रति थाली दिया जाएगा।

उज्जैन में नानाखेड़ा, दूध तलाई, सिविल अस्पताल, नरसिंह घाट और फाजलपुरा में दीनदयाल रसोई केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर एक बार में 900 लोगों को भोजन कराया जाता है। प्रसादी के रूप में महाकाल से जो भोजन आएगा उस हिसाब से 1000 से ज्यादा लोगों को भोजन करवाने का अनुमान लगाया गया है।

इस संबंध में निगम अफसर और मंदिर प्रबंधन चर्चा कर रहा है। हर दिन कितनी थाली एक्स्ट्रा लगने वाली है इसका आंकलन करते हुए भोजन प्रसादी केंद्रों पर पहुंचाने का काम शुरू किया जाएगा। जितने भी एनजीओ इन केंद्रों पर भोजन पहुंचा रहे हैं उन्हें सुविधा बंद करने का नोटिस भेज दिया गया है।

See also  गुरूकुल परम्परा और नवीन तकनीक से गढ़ेंगे भविष्य का मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *