राजनांदगांव। शिक्षा व संस्कार के क्षेत्र में अग्रणी जिले की प्रतिष्ठित शाला गायत्री विद्यापीठ के कक्षा 8वीं के लगभग 100 बच्चों का दल एवं शिक्षकों ने मिल का अवलोकन किया जहां उन्होंने राइस मिल के संचालक एवं उनके सहयोगियों के मार्गदर्शन में राइस मिल की गतिविधियों को बारीकी से देखा। बच्चों ने देखा कि किस प्रकार धान से चावल का निर्माण होता है, कैसे ऑटोमेटिक पद्धति से यह प्रक्रिया पूर्ण होती है। साथ ही बच्चों द्वारा मशीनों के संचालन व सुरक्षा संबंधी विभिन्न प्रश्न पूछे गए, सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया और बताया कि रोजगार के क्षेत्र में राइस मिल एक बेहतर विकल्प हो सकता है जिसमें स्वयं के साथ-साथ कई लोगों को रोजगार भी दिया जा सकता है। इसमें बच्चों के साथ शाला के विभिन्न शिक्षकों का दल भी शामिल था जिसमें शिक्षिका दिव्या राठौर, वर्षा शर्मा, जयप्रकाश साहू, याददास साहू एवं प्रीति साव उपस्थित थे।
इस अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष संध्यादेवी सिंघल, राजेश जैन, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, रूपाली गांधी, एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार, प्राचार्य शैलजा नायर, उप प्राचार्य रश्मि ठाकुर, प्रशासक अनिल वाजपेयी, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दी।
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज की सबसे मूल्यवान संपत्ति डेटा…
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी छह-सात माह में बड़े त्यौहार,…
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने…
रायपुर. समुद्र के बीचों-बीच खड़ा एक कार्गो शिप, चारों तरफ युद्ध का साया, आसमान में…
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को मंत्रालय में बंगलुरू बेस्ड जीनानी डॉट एआई…
भोपाल कांग्रेस की सीनियर लीडर और तेलंगाना की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव में…