भिलाई: खड़गपुर में कारोबार करने वाली प्राइवेट कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट इंद्रप्रकाश कश्यप को साइबर ठगों ने 5 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर लिया। इस दौरान ठगों ने जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल से अवैध लेनदेन बताकर डराया और 49 लाख रुपए ठग लिए। इसकी शिकायत भिलाईनगर थाने में दर्ज कराई। टीआई प्रंशात मिश्रा ने बताया कि रुआंबांधा सेक्टर निवासी इंद्रप्रकाश कश्यप प्राइवेट कंपनी रश्मि ग्रुप श्याम गोकुलपुर वेस्ट बंगाल में वाइस प्रेसिडेंट हैं।
उन्होंने शिकायत कि है कि 7 नवंबर को वह खड़गपुर में थे, तभी ट्राई का अधिकारी बनकर ठग ने फोन किया और कहा कि कश्यप के आधार कार्ड से एक सिम जारी करवाकर 29 लोगों को आपत्तिजनक मैसेज भेजे गए हैं। इसके बाद ठग ने मुंबई के कथित साइबर ब्रांच के अधिकारी को फोन ट्रांसफर किया। कथित अधिकारी ने यह कहकर डराने लगा कि कश्यप के आधार कार्ड से मलाड मुंबई के केनरा बैंक में एक खाता खोला गया है, जिसमें करोड़ों रुपए का संदिग्ध लेनदेन पाया गया है।
राजनांदगांव| अनुपम नगर इलाके में हाल ही में बनी सड़क को पाइप लाइन बिछाने बीच…
राजनांदगांव | शहर के कई हिस्सों में सड़क किनारे कचरा फेंका जा रहा है। बड़ी…
राजनांदगांव | शहर के प्रमुख तालाब कचरा डाला जा रहा है। इससे तालाब गंदे हो…
रायपुर. केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर शिकायतों की गंभीरता और…
राजनांदगांव , शिक्षा और समाजसेवा से जुड़ा एक प्रेरक उदाहरण पेश करते हुए शहर के…