छत्तीसगढ़

CG : हमारा शौचालय-हमारा सम्मान कार्यक्रम में हितग्राहियों को मिली प्रोत्साहन राशि

कोरिया, विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर जिला पंचायत कोरिया द्वारा हमारा शौचालय हमारा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को आदत और संस्कार में बदलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे स्वच्छ भारत मिशन का मुख्य उद्देश्य है।

उत्कृष्ट हितग्राहियों को मिलेगा सम्मान
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि मानवाधिकार दिवस के अवसर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत से दो और जनपद पंचायत स्तर पर तीन उत्कृष्ट व्यक्तिगत शौचालय हितग्राहियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा, राज्य स्तर पर प्रत्येक जनपद से पांच हितग्राहियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

कोरिया जिले की सहभागिता
कार्यक्रम में कोरिया जिले से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी और जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
इस अवसर पर कोरिया जिले के 58 हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय के स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए। साथ ही 55 हितग्राहियों के बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि का डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भुगतान किया गया।

जनचेतना बढ़ाने की पहल
कार्यक्रम में जिला, जनपद और ग्राम पंचायत स्तर पर बड़े पैमाने पर ग्रामीणों की सहभागिता देखी गई। यह आयोजन स्वच्छता के प्रति जनचेतना बढ़ाने और समाज में स्वच्छता को आदत के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

5 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

5 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

6 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

6 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

6 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

6 hours ago