छत्तीसगढ़

CG : धान के अवैध परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा जांच अभियान

कोण्डागांव।  खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन में अवैध धान के आवक और परिवहन को रोकने के लिए कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार राजस्व विभाग और खाद्य एवं मण्डी विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा आज फरसगांव अनुविभाग के विभिन्न गोदामों में जांच की गई।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व फरसगांव  अश्वनी कुमार पुसाय के नेतृत्व में दल ने प्रमुख थोक और फुटकर व्यापारी गोदामों की सघन जांच की।

जांच के दौरान बाबा राईस मिल फरसगांव में स्टॉक पंजी के अनुसार 1653.51 क्विंटल धान का भौतिक सत्यापन किया गया, लेकिन यहां 1968.51 क्विंटल धान पाए गए, जो कि 315 क्विंटल, 786 बोरा धान भी अनधिकृत रूप से रखा गया था।
इसी तरह, मे. लखन प्रसाद साहू बड़ेडोंगर के गोदाम में 140 बोरा धान (लगभग 56 क्विंटल) बिना मंडी अभिलेख के पाए गए, जिस पर जांच दल ने मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए धान को जब्त कर लिया।

इस अवसर पर तहसीलदार फरसगांव डॉ. कुमार, नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस नेताम, सहायक खाद्य अधिकारी  उत्तम जगत, मंडी निरीक्षक  हरिशचंद बघेल, हल्का पटवारी फरसगांव  पवन कुमार नेताम और हल्का पटवारी बडेडोंगर  दिनेश राणा उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे रोकने का मास्टर प्लान! IIT मद्रास के साथ 10 जिलों से होगी शुरुआत

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे रोकने का मास्टर प्लान! IIT मद्रास के साथ 10 जिलों से होगी शुरुआत

 रायपुर  छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को कम करने के लिए…

49 minutes ago
राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से…

49 minutes ago
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना के तहत परिजनों को एक-एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया…

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना के तहत परिजनों को एक-एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया…

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…

1 hour ago
राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज में एचआईवी एड्स-जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज में एचआईवी एड्स-जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव । शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार…

1 hour ago
CG : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार, उत्तर-मध्य जिलों में बरसेंगे बादल…

CG : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार, उत्तर-मध्य जिलों में बरसेंगे बादल…

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है और प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला…

1 hour ago
CG : आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त, जनता की सुरक्षा को लेकर मांगी सतत निगरानी …

CG : आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त, जनता की सुरक्षा को लेकर मांगी सतत निगरानी …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में आवारा कुत्तों के हमलों, रेबीज के बढ़ते खतरे…

1 hour ago