कोण्डागांव। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन में अवैध धान के आवक और परिवहन को रोकने के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार राजस्व विभाग और खाद्य एवं मण्डी विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा आज फरसगांव अनुविभाग के विभिन्न गोदामों में जांच की गई।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व फरसगांव अश्वनी कुमार पुसाय के नेतृत्व में दल ने प्रमुख थोक और फुटकर व्यापारी गोदामों की सघन जांच की।
जांच के दौरान बाबा राईस मिल फरसगांव में स्टॉक पंजी के अनुसार 1653.51 क्विंटल धान का भौतिक सत्यापन किया गया, लेकिन यहां 1968.51 क्विंटल धान पाए गए, जो कि 315 क्विंटल, 786 बोरा धान भी अनधिकृत रूप से रखा गया था।
इसी तरह, मे. लखन प्रसाद साहू बड़ेडोंगर के गोदाम में 140 बोरा धान (लगभग 56 क्विंटल) बिना मंडी अभिलेख के पाए गए, जिस पर जांच दल ने मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए धान को जब्त कर लिया।
इस अवसर पर तहसीलदार फरसगांव डॉ. कुमार, नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस नेताम, सहायक खाद्य अधिकारी उत्तम जगत, मंडी निरीक्षक हरिशचंद बघेल, हल्का पटवारी फरसगांव पवन कुमार नेताम और हल्का पटवारी बडेडोंगर दिनेश राणा उपस्थित थे।
कांकेर। जिले के पखांजूर में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…
कोरबा । जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को…
भिलाई। दुर्ग रेलवे स्टेशन में लोकल ट्रेन से उतरकर चलती हुई एक्सप्रेस ट्रेन को पकड़ने…
बिलासपुर। छात्रों के विरोध के बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने BA-LLB के छठवें सेमेस्टर…
गरियाबंद । भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान…
गरियाबंद । प्रदेश के कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशवंत साहेब 24 जुलाई शुक्रवार को…