– लोक सेवा केंद्र में चल रहे कार्यों का किया मूल्यांकन
मोहला। अपर कलेक्टर विजेंद्र सिंह पाटले ने तहसील कार्यालय खड़गांव पहुंचकर तहसील स्तर पर चल रहे कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निराकरण, लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व से संबंधित प्रकरण का निराकरण बेहद गंभीरता पूर्ण और पारदर्शिता के साथ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने इस दौरान तहसील कार्यालय के विभिन्न कक्ष में पहुंचकर संधारित रिकॉर्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी प्रकार के रिकॉर्ड को विधिवत संधारित करने निर्देशित किया। इस दौरान तहसील कार्यालय में आए हुए पक्षकारों से बात कर उनकी समस्या से रूबरू हुए। उपस्थित राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पक्षकारों को समय पर उनकी समस्या से निदान दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करें। इस दौरान उन्होंने यहां संचालित लोक सेवा केंद्र पहुंचकर लोक सेवा केंद्र के कार्यों का मूल्यांकन किया। उन्होंने लोक सेवा केंद्र संचालक को निर्देशित करते हुए कहा कि लोकसभा केंद्र एक आवश्यक सेवा केंद्र है। लोक सेवा केंद्र में आने वाले सभी नागरिकों को उनके द्वारा मांगी गई सेवा को समय सीमा में प्रदाय करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि निर्धारित सेवा शुल्क ही हितग्राहियों से लिया जाए।
दुर्ग. दुर्ग जिले में साइबर ठगी का जाल अब म्यूल अकाउंट के जरिए संगठित रूप…
मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत वित्त मंत्री ओपी…
भोपाल प्रदेश सरकार अब हर तरह के लैंडयूज में उसके सभी प्रकार का इस्तेमाल और…
उज्जैन धार्मिक नगरी उज्जैन में तकनीक और आस्था आमने-सामने आ गए हैं। यहां एप्पल की…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं…