बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश में अनाधिकृत रूप से लंबे समय से अनुपस्थित 1 शिक्षक,1 बाबू एवं 2 भृत्य पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
जिसमें विकासखण्ड सिमगा के शास.प्राथ. शाला दौरेंगा पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी कुमारी निकिता लारिया,शास.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोहरा में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 श्रीमती शैली गुप्ता,शास.हाई स्कूल संजारी नवागांव में पदस्थ भृत्य बलराम दिवान,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओडान पदस्थ भृत्य राजेश कुमार श्रीवास्तव शामिल है।
उपरोक्त कर्मचारीगण अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित शासकीय सेवकों के विरुध्द अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए कार्य से पृथक कर दिया गया है।
इनके द्वारा मूलभूत नियम 18 एवं छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3(1) (एक) (दो) (तीन) तथा अवकाश नियम 7 निहित नियमों के विपरीत पाया गया जो कदाचरण की श्रेणी में आता है। गौरतलब है कलेक्टर दीपक सोनी पूर्व में लंबे समय से अनुपस्थित 6 को शिक्षकों एवं भृत्यों पर कार्रवाई की जा चुका है।
जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…
कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…
धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…
रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…