CG : प्राकृतिक आपदा पीड़ित वारिसों को 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

कोण्डागांव, कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 03 प्रकरणों में वारिसों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा कोण्डागांव तहसील के ग्राम पल्ली निवासी बलीराम नेताम की पानी में डूबने से मृत्यु होेने पर पत्नी रमिला नेताम को, कोण्डागांव तहसील के ग्राम सातगांव निवासी सालिकराम की गाज गिरने से मृत्यु होने पर पत्नी सुकबती को, कोण्डागांव तहसील के ग्राम बनजुगानी निवासी धनसिंग की गाज गिरने से मृत्यु होने पर पत्नी सुकलदई को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

See also  CG : आधी रात गांव में घुसा हाथियों का झुंड, मची चीख-पुकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *