CG : लूना को अज्ञात वाहन ने लिया चपेट में, अधेड़ की मौत

जांजगीर-चांपा। जिले में मोपेड सवार अधेड़ व्यक्ति को सामने से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में जोहरी नायक (50) की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। जोहरी नायक खरसिया में बोरा सिलाई का काम करता था। वह बुधवार को अपने घर पचपेड़ी जाने के लिए लूना गाड़ी से निकला हुआ था। शाम करीब 7.30 बजे नेशल-हाईवे 49 के पास FCI गोदाम के पास पहुंचा था। इस दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे सामने से जोरदार ठोकर मारी। जिससे वह गाड़ी से दूर जा गिरा। हादसे में जोहरी नायक के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर रूप चोट आई। राहगीरों ने देखा और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  CG : धान की रखवाली करने गए किसान की करंट से मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *