CG : बस्तर ओलंपिक 2024 का हुआ शुभारंभ

बस्तर। चित्रकोट विधायक विनायक गोयल के आतिथ्य में बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता का आगाज हुआ। लगभग 1900 खिलाड़ी 7 विकासखंडों से भाग ले रहे हैं। खेलों से निखरें, अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। बस्तर में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के साथ अंदरूनी इलाकों के युवाओं को सरकार से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन कराया जा रहा है। बता दें कि बस्तर ओलंपिक के ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम देखने मंगलवार को डिप्टी सीएम अरुण साव व बुधवार को डिप्टी सीएम विजय शर्मा व खेल मंत्री टंकराम वर्मा बीजापुर पहुंचकर बस्तर ओलंपिक का आयोजन देखा और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

See also  CG : गदा चौक शराब भट्टी हटाने की मांग, जनहित संघर्ष समिति ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *