महासमुंद । महासमुंद जिले के बागबाहरा पुलिस ने कार से 9 लाख कीमत का 60.190 किलो ग्राम गांजा पकड़ा है। ओडिशा का तस्कर गांजा छत्तीसगढ़ में खपाने ला रहा था। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जानकारी अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कार क्रं. CG – 04 NS 9971 पर ओडिशा से गांजा लेकर महासमुंद की ओर जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम द्वारा ग्राम कोमा जाने का तिराहा प्रियंका ऑटो के फार्म हाउस के पास नाकाबंदी कर वाहन को रोका। कार में ओडिशा नुआपड़ा निवासी खिरोद सुनानी (38) सवार था। पुलिस ने ओडिशा से आने का कारण पूछा तो गोलमोल जवाब देते हुए गुमराह करने की कोशिश करता रहा। शंका हुई तो पुलिस ने कार की तलाशी ली ।
तलाशी के दौरान पुलिस को कार की डिक्की से 3 प्लास्टिक बोरियों से 60. 190 किलो ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने कार और गांजा को जब्त कर लिया। जब्त गांजे की कीमत 9 लाख 2 हजार 850 रुपए बताई जा रही है। वहीं दूसरे मामले में आबकारी वित्त सरायपाली की टीम ने दो लोगों से साढ़े 6 किलोग्राम गांजा जब्त कर नारकोटिक एक्ट 20 (बी) के तहत कार्रवाई की है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया है। जब्त गांजे व वाहन की कुल कीमत 1. 48 लाख बताया गया है। पकड़े गए आरोपी 2 बार पहले भी ओडिशा से गांजे का परिवहन कर चुके हैं।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…