छत्तीसगढ़

CG : महासमुंद में कार से 60 किलो गांजा जब्त

महासमुंद । महासमुंद जिले के बागबाहरा पुलिस ने कार से 9 लाख कीमत का 60.190 किलो ग्राम गांजा पकड़ा है। ओडिशा का तस्कर गांजा छत्तीसगढ़ में खपाने ला रहा था। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जानकारी अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कार क्रं. CG – 04 NS 9971 पर ओडिशा से गांजा लेकर महासमुंद की ओर जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम द्वारा ग्राम कोमा जाने का तिराहा प्रियंका ऑटो के फार्म हाउस के पास नाकाबंदी कर वाहन को रोका। कार में ओडिशा नुआपड़ा निवासी खिरोद सुनानी (38) सवार था। पुलिस ने ओडिशा से आने का कारण पूछा तो गोलमोल जवाब देते हुए गुमराह करने की कोशिश करता रहा। शंका हुई तो पुलिस ने कार की तलाशी ली ।

तलाशी के दौरान पुलिस को कार की डिक्की से 3 प्लास्टिक बोरियों से 60. 190 किलो ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने कार और गांजा को जब्त कर लिया। जब्त गांजे की कीमत 9 लाख 2 हजार 850 रुपए बताई जा रही है। वहीं दूसरे मामले में आबकारी वित्त सरायपाली की टीम ने दो लोगों से साढ़े 6 किलोग्राम गांजा जब्त कर नारकोटिक एक्ट 20 (बी) के तहत कार्रवाई की है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया है। जब्त गांजे व वाहन की कुल कीमत 1. 48 लाख बताया गया है। पकड़े गए आरोपी 2 बार पहले भी ओडिशा से गांजे का परिवहन कर चुके हैं।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

2 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

3 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

3 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

3 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

3 hours ago