छत्तीसगढ़

CG : लापरवाही बरतने के कारण 6 छात्रावास अधीक्षकों का असंचयी प्रभाव से रोका गया एक-एक वेतन वृद्धि

गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी द्वारा विगत 10 अक्टूबर को मरवाही विकासखण्ड के प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास एवं बालक छात्रावास सिवनी, प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास एवं बालक छात्रावास निमधा और पोस्ट-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास एवं बालक छात्रावास मरवाही का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षकों की अनुपस्थिति, छात्रावासों में सुविधाओं की कमी तथा छात्रावास में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम पाए जाने के कारण संबंधित छात्रावास अधीक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। सूचना पत्र का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने के कारण कलेक्टर ने सभी छात्रावास अधीक्षकों का असंचयी प्रभाव से एक-एक वेतन वृद्धि रोकने अलग-अलग आदेश जारी किया है।
          आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 10 (4) में निहित प्रावधान के तहत सुश्री श्रद्धा भोई छात्रावास अधीक्षक, प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास सिवनी, राकेश प्रजापति छात्रावास अधीक्षक, प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास सिवनी, सुनीता मरावी प्रभारी छात्रावास अधीक्षक, प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास निमधा, राजेश तिवारी प्रभारी छात्रावास अधीक्षक, प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास निमधा, गायत्री कथ्य प्रभारी छात्रावास अधीक्षक, पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास मरवाही और भगवान सिंह पैकरा, प्रभारी छात्रावास अधीक्षक, पोट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास मरवाही को भविष्य में उक्त कृत्य की पुनरावृत्ति नहीं हो, की चेतावनी देते हुए एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोका गया है।

kgnews

Recent Posts

RSS विचारक मुकुल कानिटकर का बड़ा बयान, बोले- ‘भ्रष्ट लोगों की समाज में नहीं हो प्रतिष्ठा’

RSS विचारक मुकुल कानिटकर का बड़ा बयान, बोले- ‘भ्रष्ट लोगों की समाज में नहीं हो प्रतिष्ठा’

रायपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पंचम सरसंघचालक स्व. कुप्पाहली सीतारमैया सुदर्शन की जयंती के…

53 minutes ago
MP में हीटवेव का अलर्ट! जबलपुर समेत 5 जिलों में अगले 4 दिन लू का कहर, 25 जून के बाद मानसून की एंट्री

MP में हीटवेव का अलर्ट! जबलपुर समेत 5 जिलों में अगले 4 दिन लू का कहर, 25 जून के बाद मानसून की एंट्री

भोपाल  मध्य प्रदेश में 26 जून तक हीटवेव (लू), गर्मी और आंधी-बारिश वाला मौसम रहेगा।…

58 minutes ago
चीता परिवार को देखने के बाद राष्ट्रपति लौटीं दिल्ली, ग्वालियर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य विदाई समारोह

चीता परिवार को देखने के बाद राष्ट्रपति लौटीं दिल्ली, ग्वालियर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य विदाई समारोह

ग्वालियर  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्यप्रदेश के भ्रमण के उपरांत 22 जून को सुबह 10.35 बजे…

58 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग बना वैश्विक जनआंदोलन: देवेन्द्र प्रताप सिंह …

CG : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग बना वैश्विक जनआंदोलन: देवेन्द्र प्रताप सिंह …

एमसीबी । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मनेन्द्रगढ़ योग, स्वास्थ्य और जनजागरण…

2 hours ago
CG : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर वरिष्ठजनों का लिया आशीर्वाद …

CG : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर वरिष्ठजनों का लिया आशीर्वाद …

अम्बिकापुर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार जनादेश प्राप्त कर 12 वर्षों…

2 hours ago
भाजपा नेता की हत्या के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, रात में रेत भंडारण की जांच में जुटी संयुक्त उड़नदस्ता टीम

भाजपा नेता की हत्या के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, रात में रेत भंडारण की जांच में जुटी संयुक्त उड़नदस्ता टीम

रायपुर. कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा नेता की…

2 hours ago