राजनांदगांव। बुढ़ासागर में बंद पड़े वॉटर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य को पुन: चालू करने के लिए शासन को भेजे गए 3 करोड़ के पुनरीक्षित राशि के प्रस्ताव पर पूर्व पार्षद एवं जनहित मोर्चा के अध्यक्ष देवेंद्र मोहन लाला देबू ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसके लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, महापौर हेमा देशमुख के साथ ही नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
श्री लाल ने कहा कि बूढ़ासागर सौंदरीकरण के तहत 16 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई थी जिसमें बूढ़ा सागर में गंदा पानी न जाए इसके लिए सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का भी निर्णय किया गया था और इसके तहत प्लांट के निर्माण का कार्य शुरू हो गया था किंतु राशि के अभाव में इस कार्य को रोक दिया गया जिसकी वजह से इस महत्वपूर्ण योजना पर ब्रेक लग गया। उन्होंने कहा कि जनहित के इस मुद्दे को ध्यान में रखते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष और राजनांदगांव के विधायक डॉ रमन सिंह से इसके लिए अनुरोध किया था। डॉ रमन सिंह ने उनकी इस मांग को गंभीरता से लिया और नगर निगम को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। नगर निगम ने 3 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है जिसकी जल्द स्वीकृत की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि बूढ़ा सागर में शिवराज वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के तैयार होने के बाद तालाब में गंदा पानी नहीं घुसेगा और लोगों को निस्तार के लिए साफ सुथरा तालाब उपलब्ध होगा। उन्होंने इसके लिए एक बार फिर डॉक्टर रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है। उक्त कार्य में सहयोग के लिए महापौर, आयुक्त प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्य शीघ्र ही पूर्ण हो। उक्त अधूरे सिवरेज प्लांट को कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण किया जाये।
रायपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 241 बस्तरिया बटालियन द्वारा सेडवा स्थित वाहिनी मुख्यालय…
राजनांदगांव | मंडी क्षेत्र के सामने वाला एक नाली खुली होने के कारण राहगीरों और…
राजनांदगांव | शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए कई डस्टबिन टूट-फूट…
राजनांदगांव| सदर लाइन क्षेत्र की कई सड़कों पर गड्ढे और उखड़ी हुई परतें लोगों के…
राजनांदगांव| शहर की पहचान रहे लक्ष्मण झूले के लंबे समय से बंद होने से लोगों…
राजनांदगांव , बजरंगपुर नवागांव सहित आसपास के वार्डों में बनी जलसंकट की स्थिति के खिलाफ…