मालवा-निमाड़ में जोरदार बारिश नदी-नाले उफने, ओझर में अफरातफरी मची

बड़वानी
 जिले में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को भारी वर्षा हुई।अलसुबह हुई मूसलधार वर्षा के कारण क्षेत्र के नदी-नालों में उफान आ गया। शहर सहित अंचल में जगह-जगह बाढ़ से अफरा-तफरी मच गई। बड़वानी में नाले की बाढ़ का पानी कोर्ट चौराहा पर बेसमेंट में मौजूद दुकानों में भर गया। जिससे लाखों रुपये की दवाई व अन्य सामान का नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर वर्षा का पानी गणपति पांडालों में भी घुस गया।

इससे झांकी पंडालों में भी नुकसान हुआ है।ओझर में सुबह तक हुई तेज वर्षा के कारण डेब व देवनली नदियों में बाढ़ आ गई। जिससे उक्त दोनों नदियों के संगम पर बने पुल को बाढ़ का पानी छूकर गुजर गया।विकराल बाढ़ के कारण

निचले इलाकों में हड़कंप मच गया। नदी किनारे की चौपाटी पर अफरा-तफरी मच गई।

बड़वानी में सड़कों पर 2 से 3 फीट पानी भरा
बड़वानी में गुरुवार सुबह 6 बजे तेज बारिश हुई। कालिका माता मंदिर एरिया में नाला उफना गया। रोड किनारे खड़ी मारुति वैन बहकर आगे पुरानी पानी की टंकी के पास दुकानों के पिलरों पर जाकर फंस गई। बाद में इसे जेसीबी की मदद से निकाला गया। शहर के कारगिल चौराहा, पाला बाजार से राधा मार्केट तक मार्ग पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। कोर्ट चौराहे पर सेंट्रल बैंक के पास बेसमेंट में पानी भर गया। न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी के कुछ घरों में पानी घुस गया। उधर, बड़वानी जिले के सेंधवा में भी झमाझम पानी गिरा। सेंधवा खेतिया स्टेट हाईवे पर स्थित दो नाले उफना गए। जगह-जगह पानी भर गया।

आननफानन में दुकानदारों ने दुकानों का सामान खाली किया।बाढ़ का पानी कुछ दुकानों में घुसा जिससे दुकानदारों को सामान का नुकसान हुआ है।इसी तहर सेंधवा में भी तेज वर्षा से जगह-जगह जलजमाव हो गया।जलजमाव व नदियों की बाढ़ के कारण अंचल में कुछ स्थानों पर रास्ते अवरुद्ध हो गए।कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विभाग में सुबह तक जारी वर्षा में करीब 30 मिमी वर्षा दर्ज की गई।जिले में 1 जून से अब तक 434 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

See also  राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने टोल प्लाजा के पास 17 मवेशियों को रौंदा; बैरिकेड्स लगाकर चालक पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *