धमतरी: राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में देर रात भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुरूर थाना क्षेत्र का यह मामला है। मृतक धमतरी का रहने वाला है। हादसा इतना भयानक था कि शरीर के चिथड़े हो गए और क्षत विक्षत हो गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। देर रात अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी है और जिस युवक की मृत्यु हुई है, उसका शरीर धड़ से अलग हो गया है। युवक के जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई है। दूसरे युवक का इलाज किया जा रहा है।

थाने से मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम नरेंद्र साहू मकेश्वर वार्ड बताया जा रहा है। घायल युवक का नाम नरेंद्र पिता राम भरोसा बताया जा रहा है। दोनों धमतरी जिले के निवासी हैं। थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि दोनों युवक रात को चारामा से लौट रहे थे, इसी दौरान बालोदगहन के पास यहां हादसा हुआ। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लाश बुरी तरह सडक़ पर चिपक गई थी, जिसे पूरी तरह साफ कर आवाजाही शुरु कराई गई और लाश को मच्र्युरी भेजा गया है। आज पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *