बलौदाबाजार. छह महीनों से बार नवापारा जंगल में घूम रहा बाघ शहरी क्षेत्र में पहुंचा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने टेक्युलाइजर कर बाघ को निश्चेत किया और अब उसे संरक्षित जगह में छोड़ने की तैयारी की जा रही है. बता दें कि बलौदाबाजार जिले में विगत छह महीनों से बार नवापारा क्षेत्र में बाघ के आने से वन्य पशु प्रेमियों में खुशी का माहौल था कि अब जिले में भी बाघ की दहाड़ सुनने को मिल रही. यह खुशी आज काफुर हो गई, जब बाघ कल शाम से लवन क्षेत्र के ग्राम कोरदा में दिखाई दिया. वहीं आज कसडोल काॅलेज के पास ग्राम गोरदा में बाघ दिखाई दिया, जिससे लोग दहशत में है.
वन विभाग की रेस्क्यू टीम बाघ के हर मूवमेंट पर नजर रख रही थी और लोगों को उसे छेड़ने से मना कर रही थी. वहीं आज सुबह से ही टीम उसे पकड़ने की कवायद कर रही थी. टीम को कुछ देर पहले सफलता मिली और बाघ को टेक्युलाईजर कर निश्चेत कर पकड़ लिया. वन विभाग बाघ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की तैयारी कर रही है. राजधानी से भी वन विभाग के आला अधिकारी कसडोल पहुंचे हैं, जिसमें मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी सतोविशा समाजदार शामिल हैं.
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…