छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : दिग्विजय महाविद्यालय में जमाकर्ता  शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम

राजनांदगांव । शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में समाजशास्त्र ,समाज कार्य एवं मानव विज्ञान के संयुक्त तत्वाधान में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.किरण लता दामले के निर्देशन में तथा डॉ ए के मांडवी (समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष), डॉ अंजली मोहन कोडोपी ( मानव विज्ञान विभागाध्यक्ष) एवं ललिता साहू (समाज कार्य विभागाध्यक्ष ) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उक्त कार्यशाला भारतीय रिजर्व बैंक की डी ई ए फंड योजना के अंतर्गत ” जमाकर्ता  शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम ” विषय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुनीश शर्मा ( एलडीएम आरबीआई ), नजानीन अली, हितेश मिश्रा, पी एल खैरवार, संतोषी बघेल एवं निमेष साहू आमंत्रित रहे। इस कार्यशाला के अंतर्गत विद्यार्थियों को बैंक से संबंधित डिजिटल भुगतान, बीमा ,निवेश के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई तथा सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग व्यवहार के संबंध में जानकारी दी गई। साथी विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड एवं धोखाधड़ी से कैसे बचा जाए इसके संबंध में विस्तार से समझाया गया  साथ ही ग्राहकों के अधिकारों के संबंध में   जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा अपने शंका समाधान एवं समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थी, डॉ ए के मांडवी , डॉ अंजलि मोहन कोडोपी, ललिता साहू, डॉ प्रियंका लोहिया, तारिणी साहू, चित्रांशा राठौर, शालिनी सोनी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

4 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

4 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

5 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

5 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

5 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

5 hours ago