भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दादा के नाम से लोकप्रिय भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक श्याम देव राय चौधरी के निधन पर ट्विट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि परिवार ने अपना एक समर्पित और सच्चा सिपाही खो दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि आपके जीवन का हर क्षण राष्ट्र सेवा और लोक कल्याण के लिए समर्पित रहा।
दादा श्याम देव राय चौधरी काशी से विधायक थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनके निधन को काशी सहित सम्पूर्ण राजनीतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत की पुण्यात्मा को शान्ति दें एवं शोकाकुल परिवार को इस पीड़ा को सहन करने की शक्ति व संबल प्रदान करें।
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…
रायपुर देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों को पुलिस…