राजनांदगांव : ऊर्जा एवं जल संरक्षण विषय पर कार्यशाला संपन्न

राजनांदगांव । क्रेडा विभाग द्वारा संभाग स्तरीय ऊर्जा एवं जल संरक्षण विषय पर कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। भारत सरकार के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऊर्जा दक्ष पंपों के चयन संचालन, संधारण एवं सुरक्षा की जानकारी तथा नवीनतम तकनीकों को अवगत कराने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में किसानों के साथ कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यशाला में अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सचिन बघेल ने कहा कि सौर ऊर्जा का उपयोग करने से न केवल ऊर्जा की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण का भी संरक्षण होगा। कार्यशाला से प्राप्त जानकारी से कृषक सौर कृषि पंप का चयन, संचालन व संधारण कर ऊर्जा एवं जल संरक्षण में अधिक दक्षता से कर सकेंगे। कार्यशाला में कोमल सिंह राजपूत एवं शक्ति केन्द्र प्रभारी गुरुशरण सिन्हा, तेज प्रकाश सिन्हा, कार्यशाला में क्रेडा जोनल कार्यालय के कार्यपालन अभियंता इन्दुभूषण साहू, जिला प्रभारी क्रेडा पूर्णिमा गुप्ता, उप अभियंता मेघराज साहू, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी डॉ. गुंजन झा एवं क्रेडा विभाग के स्टॉनऊ धीरज वर्मा, मनीष सोनवानी, दीपक सिन्हा सहित कृषक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

See also  सेवा सेतु से आसान हुई सरकारी सेवाओं की राह, समय पर मिल रहे जरूरी प्रमाण पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *