CG : 90 वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई, ट्रैफिक नियम तोड़े

जांजगीर। नगर में यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर मोटर अधिनियम के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 2 दिसंबर को विभिन्न धाराओं में कार्रवाई हुई। इसमें नो पार्किंग में खड़े वाहन, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, तेज गति से चलाने वाले वाहन चालकों से पर जुर्माना लगाया गया। दुकानों के आस-पास में नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर लॉक भी लगाया गया। इस दौरान करीब 90 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना किया गया। जांजगीर यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने भी समझाइश दी।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से पूजा के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *