दुल्हन के ससुराल पहुंचते ही हुआ बड़ा कांड, मायके वालों ने बोल दिया हमला

पन्ना
 पन्ना जिले में एक नए जोड़े की शादी खुशियों की जगह अस्पताल के बिस्तर पर खत्म हुई। दूल्हा लवलेश कोंदर और दुल्हन रोशनी कोंदर की शादी के बाद बधाई की रस्म चल रही थी। इसी दौरान दुल्हन के परिवार वालों ने हमला कर दिया। इस हमले में दूल्हा-दुल्हन समेत दूल्हे के माता-पिता, चाचा और अन्य रिश्तेदार घायल हो गए। यह हमला प्रेम विवाह से दुल्हन के पिता की नाराजगी के कारण हुआ। सभी घायलों को अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को पन्ना जिला अस्पताल रेफर किया गया।

अजयगढ़ थाना में घटी घटना

पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के विश्रामगंज गांव में यह घटना घटी। लवलेश और रोशनी ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद घर पर बधाई की रस्म चल रही थी। दुल्हन के हाथों के निशान दरवाजे पर लगवाए जा रहे थे। मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था थी। अचानक, दुल्हन के पिता, भाई और कुछ अन्य रिश्तेदार वहां पहुंचे और उन्होंने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

दुल्हन रोशनी ने बताया कि मेरी उम्र 19 साल है। मेरे माता-पिता ने मुझे घर से निकाल दिया था। मैंने लवलेश से शादी की। आज मेरे पिता और भाई ने मेरे सास-ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला किया। मुझे और मेरे पति को भी पीटा। अब वे हमें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। रोशनी की बातों से साफ है कि परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करना उनके लिए कितना खतरनाक साबित हुआ।

पुलिस ने बताया कि यह मामला प्रेम विवाह के कारण हुई दुश्मनी का है। गांव वालों ने भी बताया कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार वालों को बुरी तरह पीटा। वे अभी भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

झिन्ना मंदिर में की शादी

पुलिस के अनुसार, लवलेश और रोशनी दोनों एक ही जाति के हैं। इसके बावजूद रोशनी के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसलिए दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर झिन्ना मंदिर में शादी कर ली। 23 फरवरी को बधाई की रस्म के दौरान रोशनी के पिता सियाराम कोंदर, उनके भाई और अन्य लोगों ने दूल्हे लवलेश पर हमला कर दिया। जब दूल्हे के परिवार वाले बीच-बचाव करने आए तो उन पर भी हमला किया गया। इस हमले में दूल्हे की मां, जीजा, चाचा और अन्य रिश्तेदार घायल हो गए।

सामुदायिक केंद्र में कराया गया भर्ती

घटना के बाद 108 एम्बुलेंस से सभी घायलों को अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से तीन गंभीर रूप से घायलों को पन्ना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर साय सरकार सजग, परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा …

CG : तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर साय सरकार सजग, परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा …

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया में प्रतिष्ठित करने वाली सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका एवं…

55 seconds ago
CG : ANTF का पुनर्गठन, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना …

CG : ANTF का पुनर्गठन, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना …

रायपुर। नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण और कार्रवाई को और मजबूत बनाने के उद्देश्य…

13 minutes ago
CG : मंदिर हसौद में फिर मर्डर की वारदात …

CG : मंदिर हसौद में फिर मर्डर की वारदात …

रायपुर। दो दिन पहले हुए हत्या के खुलासे के बाद मंदिर हसौद इलाके में आज…

17 minutes ago
CG : भारी विवाद के बाद हुई थी शादी, विवाहिता की संदिग्ध मौत …

CG : भारी विवाद के बाद हुई थी शादी, विवाहिता की संदिग्ध मौत …

बेमेतरा। ग्राम झिरिया में 5 साल के प्रेम प्रसंग और समाज के सामने जयमाला पहनकर…

21 minutes ago
धमतरी : खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने प्रशासन सजग

धमतरी : खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने प्रशासन सजग

धमतरी. आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर एवं निर्धारित…

29 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति, जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी …

CG : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति, जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन…

31 minutes ago