फैक्टरी में काम करने वाले बिहार के मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने पांच आरोपी दबोचे

दुर्ग

दुर्ग जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी हत्या की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रानीतराई में पिछले सप्ताह दो हत्याओं के बाद, अब उतई थाना क्षेत्र से एक और सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। डुमरडीह स्थित पांडेय प्लाईवुड फैक्टरी में काम करने वाले बिहार के एक मजदूर की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में आरा मिल संचालक विजय पांडेय के रिश्तेदार अटल पांडेय सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

यह घटना पांडेय प्लाईवुड फैक्टरी के संचालक के रिश्तेदार अटल पांडेय और उसके चार साथियों द्वारा की गई। मृतक की पहचान गया, बिहार के ग्राम केर निवासी राहुल कुमार रजक के रूप में हुई है, जो अपने भाईयों सोनू कुमार और सिंटू कुमार के साथ इसी प्लाईवुड फैक्टरी में प्लाई बनाने का काम करता था।

पुलिस के अनुसार, कुछ दिनों पहले मिल संचालक विजय पांडेय के साले अटल पांडेय का राहुल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद राहुल और उसके साथियों को काम से निकाल दिया गया था। बुधवार को जब हिसाब-किताब का निपटारा हो गया, तो सोनू कुमार, सिंटू कुमार और अन्य श्रमिक दूसरी आरा मिल में काम करने चले गए। हालांकि, राहुल डुमरडीह स्थित विजय पांडेय की आरा मिल के स्टॉफ क्वार्टर में ही रुक गया।

इसकी जानकारी मिलते ही मिल संचालक का रिश्तेदार अटल पांडेय, राहुल सिंह, अक्षय यादव, अमरनाथ प्रजापति और अंजनी सिंह के साथ वहां पहुंचा। वहां किसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने राहुल को जान से मारने के मकसद से लात, घूसे और लाठी-डंडों से जमकर पीटना शुरू कर दिया। इस निर्मम पिटाई से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसे घायल अवस्था में उतई बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गए।

Admin

Recent Posts

महाकाल मंदिर में नई व्यवस्था, अब दानदाता के सामने कैरेट मीटर से होगी सोने-चांदी की शुद्धता की जांच

महाकाल मंदिर में नई व्यवस्था, अब दानदाता के सामने कैरेट मीटर से होगी सोने-चांदी की शुद्धता की जांच

 उज्जैन विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में दान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने…

23 minutes ago
जनगणना में खुलेगी प्रॉपर्टी टैक्स चोरी की पोल, MP के 55 लाख शहरी घरों का होगा सर्वे

जनगणना में खुलेगी प्रॉपर्टी टैक्स चोरी की पोल, MP के 55 लाख शहरी घरों का होगा सर्वे

भोपाल  मध्यप्रदेश में जनगणना 2027 केवल आबादी गिनने तक सीमित नहीं रहेगी। दरअसल इस बार…

29 minutes ago
MP के 4 लाख पेंशनर्स को बड़ी राहत, केंद्र के DR बढ़ते ही मिलेगा महंगाई राहत का लाभ, छत्तीसगढ़ की मंजूरी नहीं होगी जरूरी

MP के 4 लाख पेंशनर्स को बड़ी राहत, केंद्र के DR बढ़ते ही मिलेगा महंगाई राहत का लाभ, छत्तीसगढ़ की मंजूरी नहीं होगी जरूरी

भोपाल  मध्यप्रदेश के करीब 4 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत है। अब केंद्र सरकार…

33 minutes ago
जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

11 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

11 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

12 hours ago