बालाघाट
वैनगंगा नदी के रेलवे पुल पर उस समय हड़कंप का माहौल निर्मित हो गया, जब रेलवे ट्रैक पर बैठे किशोर-किशोरी अचानक से ट्रेन के हार्न की आवाज सुनकर घबरा गए और ट्रेन अपने करीब देखकर बचने का प्रयास करने के लिए दौड़ने लगे। इसी दौरान लड़की घबराहट में पुल के नीचे नदी में गिर गई तो वहीं किशोर ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गया है।
मोटर साइकिल से आए थे नाबालिक
16 वर्षीय किशोर-किशोरी जिले के हट्टा थाना क्षेत्र के गांवों के रहने वाले है, वे दोनों दोपहर करीब 3 बजे बाइक से वैनगंगा नदी के रेलवे पुल पर आकर रेलवे ट्रैक पर बैठ गए थे। इसी दौरान करीब चार से 4.30 बजे के बीच कटंगी से होकर बालाघाट रेलवे स्टेशन तक पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन पुल पर पहुंची और यहां पर ट्रेन के पायलट ने दोनों को रेलवे ट्रेक पर बैठा देख हार्न को बजाया। अचानक से दोनों ने हार्न की आवाज सुनी और ट्रेन को अपने करीब देख बचने के लिए उन्होंने दौड़ लगा दी। जिसके चलती किशोरी रेलवे पुल से नीचे नदी में गिर गई, लड़का ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गया है।
किशोरी नदी में लापता
घटना की जानकारी रेलवे व कोतवाली पुलिस को मिलने पर पुलिस ने जहां लड़के को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है, तो वहीं वैनगंगा नदी में होमगार्ड व एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम के साथ किशोरी की तलाश करने में जुट गई है, लेकिन नदी में पानी अधिक होने के चलते उसका कुछ पता नहीं चल पाया हैं।
भोपाल स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…
रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…
रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…
रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…