रायसेन
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बरेली-पिपरिया रोड पर बना नयागांव पुल गिर गया। इस हादसे में पुल पर से गुजर रही दो बाइक भी नीचे जा गिरीं, जिसमें उस पर सवार चार लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर जैत जिला सीहोर के निवासी सवार थे और दूसरी बाइक पर बेरली धोखेड़ा के दो निवासी सवार थे। सूचना मिलने पर एसडीओपी, तहसीलदार मौके पर पहुंच गए है। पुल के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई है।
रायसेन जिले के बरेली-पिपरिया मार्ग पर स्थित नयागांव पुल अचानक ढह गया। इस हादसे में पुल के ऊपर से गुजर रहीं दो मोटरसाइकिलें नीचे जा गिरीं, जिससे उन पर सवार चार लोग घायल हो गए। सोमवार को सभी घायलों को इलाज के लिए बरेली सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जानकारी के अनुसार, घायलों में एक मोटरसाइकिल पर जैत (सीहोर) के निवासी सवार थे, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर बरेली के धोखेड़ा निवासी थे। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी, एसडीओपी और तहसीलदार सहित स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया।
नीचे काम कर रहे मजदूरों ने भागकर बचाई जान बताया जा रहा है कि पुल के नीचे निर्माण कार्य चल रहा था, जहां कई मजदूर काम कर रहे थे। पुल को ढहते देख मजदूरों ने तुरंत वहां से भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि मजदूर समय रहते हट गए, वरना जनहानि अधिक हो सकती थी।
MPRDC की लापरवाही पर उठे सवाल इस घटना को एमपीआरडीसी (MPRDC) की बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। पुल के अचानक गिरने से ग्रामीणों में रोष है। पुलिस और ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। फिलहाल रूट बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
धमतरी। पुलिस अधीक्षक के रूप में अपने कार्यकाल के अंतिम दिन धमतरी के पुलिस अधीक्षक…
छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र सोमवार से शुरू होकर 17 जुलाई 2026 तक…
राजनांदगांव सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों की निशुल्क ट्यूशन क्लासेस लेकर शहर और…
अंबागढ़ चौकी l शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भड़सेना में पालकों का मेगा सम्मेलन आयोजित कर…
श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु…
अंबागढ़ चौकी l अंबागढ़ चौकी के टाउन हॉल में रविवार को पतंजलि योग समिति तहसील…