इंदौर में नकली पान मसाला बनाने वाले कारखाने का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, मशीन और सामान जब्त

 इंदौर
एमपी के इंदौर में नकली पान मसाला बनाने वाले एक कारखाने पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मसाला बनाने का सामान जब्त किया है। कई तरह की इलेक्ट्रॉनिक मशीन भी बरामद की गई है। मुंबई के रहने वाले कारोबारी को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया है। बताया जा रहा है कि यह सभी घर पर ब्रांडेड कंपनी के पान मसाले बना रहे थे।

एसीपी कुंदन मंडलोई के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कनाड़िया क्षेत्र के सहारा सिटी से बिचोली मर्दाना स्थित मकान में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। जहां विमल पान मसाला के नाम से नकली पान मसाला बनाकर मार्केट में सप्लाई किया जा रहा था। जानकारी मिलते ही टीआई यादव ने मकान पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने पाया कि वहां नकली पान मसाला बनाने के उपकरण मौजूद थे।

साथ ही वहां बड़ी मात्रा में माल तैयार किया जा रहा था। इस पर पुलिस ने कापीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मौके से पाऊच पेकिंग मशीन, पाऊच सीलिंग मशीन, सुपारी ओवन ड्रायर, सुपारी कटर मशीन, विमल रोल, मैग्नीशियम कार्बोनेट, कत्था, चूना, टबैको की सामग्री, थैली में रखा पान मसाला जब्त किया है। साथ ही पुलिस ने नकली पान मसाला बना रहे तीन लोगों अक्षत निवासी स्नेह नगर, जावेद निवासी सनावद और अरूण निवासी पालघर मुंबई को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : चूल्हे-चौके से ‘लखपति दीदी’ तक सारंगढ़ की शशिकला ने आटा चक्की से बदली अपनी तकदीर

CG : चूल्हे-चौके से ‘लखपति दीदी’ तक सारंगढ़ की शशिकला ने आटा चक्की से बदली अपनी तकदीर

रायपुर, जब हौसलों में उड़ान हो और सरकार की योजनाओं का साथ मिल जाए, तो…

19 minutes ago
CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों की समीक्षा की

CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों की समीक्षा की

स्वीकृत कार्यों के जल्द निविदा कर काम शुरू करने के निर्देश, बरसात से पहले पेच…

24 minutes ago
खैरागढ़ के दल्लीखोली जंगल में वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत, जलस्रोत के पास मिले मोर समेत कई शव

खैरागढ़ के दल्लीखोली जंगल में वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत, जलस्रोत के पास मिले मोर समेत कई शव

खैरागढ़. खैरागढ़ जिले के ग्राम दल्लीखोली– लछना के जंगल से सामने आए एक भयावह घटनाक्रम…

30 minutes ago
CG : धरमगढ़ सेवा सहकारी समिति में 37 लाख रुपए की अवैध धान खरीदी का खुलासा

CG : धरमगढ़ सेवा सहकारी समिति में 37 लाख रुपए की अवैध धान खरीदी का खुलासा

धान की फर्जी खरीदी मामले में समिति प्रबंधक व ऑपरेटर पर थ्प्त् की तैयारी कलेक्टर…

39 minutes ago
CM मोहन यादव के अचानक दिल्ली पहुंचने से बढ़ी सियासी हलचल, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा तेज

CM मोहन यादव के अचानक दिल्ली पहुंचने से बढ़ी सियासी हलचल, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा तेज

भोपाल मध्य प्रदेश भाजपा में इन दिनों राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती नजर आ रही…

40 minutes ago
CG : अम्बिकापुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 31 लीटर महुआ शराब व 500 किलो महुआ लाहान जप्त, महिला आरोपी गिरफ्तार

CG : अम्बिकापुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 31 लीटर महुआ शराब व 500 किलो महुआ लाहान जप्त, महिला आरोपी गिरफ्तार

अम्बिकापुर , आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा एवं  कलेक्टर अजित वसंत के निर्देश पर जिला आबकारी…

45 minutes ago