जमीन विवाद मामले में टीकमगढ़ के पलेरा थाना क्षेत्र के करोला गांव में पीट-पीटकर दंपती की हत्या

टीकमगढ़
टीकमगढ़ के पलेरा थाना क्षेत्र के करोला गांव में पीट-पीटकर दंपती की हत्या की वारदात सामने आई है। सूचना मिलने पर एसपी मनोहर सिंह मंडलोई और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने 2 आरोपितों को हिरासत में ले लिया हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि जमीन के विवाद को लेकर रामकिशन अहिरवार केस जीत गया था, लेकिन उस आदेश को मानने के लिए आरोपित तैयार नहीं थे। तभी से विवाद चल रहा था।
 
मारपीट से मौके पर ही हो गई मौत
शराब के नशे में आरोपितों ने आकर रामकिशन अहिरवार (45) व उसकी पत्नी रामबाई अहिरवार (40) निवासी करोला की लाठी डंडों से मारपीट की, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपितों के गोवर्धन अहिरवार व बाबूलाल अहिरवार को हिरासत लिया है। घटना में इनके साथ 6 आरोपितों के शामिल होने की बात सामने आई है। बाकी फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

इधर… जमीन के विवाद को लेकर किसान से मारपीट
थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत दुमदुमा के चंदेली टोरिया ग्राम में शासकीय जमीन से कब्जा हटवाने की शिकायत की बुराई को लेकर ग्राम के ही चार लोगों ने किसान से जमकर मारपीट कर दी, जिस पर चार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। चंदेली टोरिया ग्राम निवासी किसान लालाराम यादव ने थाने में रिर्पोट दर्ज कराई कि उनके द्वारा पूर्व में ग्राम में ही शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की थी।

शासन के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई और जब अपने बाडे में कपडे डाल रहा था। इसी दौरान ग्राम के अनिल यादव, विनील यादव, राहुल यादव एवं उनका भतीजा छोटू यादव चारों एक साथ आए और गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर लाठी डंडों और लोहे की छड़ से चारों ने जमकर मारपीट कर दी। वहां से जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने इनकी रिपोर्ट पर चारो आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

MP में बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर कई दिन रहेंगे बंद, जरूरी काम पहले ही निपटा लें

MP में बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर कई दिन रहेंगे बंद, जरूरी काम पहले ही निपटा लें

भोपाल एमपीवासियों के लिए इस वक्त एक अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, जून…

35 minutes ago
अंतरधार्मिक विवाह पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- हर मामले में सुरक्षा देना संभव नहीं

अंतरधार्मिक विवाह पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- हर मामले में सुरक्षा देना संभव नहीं

जबलपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक अंतरधार्मिक दंपती को 24 घंटे पुलिस सुरक्षा देने से…

46 minutes ago
MP में जन्म लेते ही हर बच्चे पर ₹55 हजार का कर्ज! सरकारी योजनाओं से बढ़ा बोझ

MP में जन्म लेते ही हर बच्चे पर ₹55 हजार का कर्ज! सरकारी योजनाओं से बढ़ा बोझ

भोपाल  एमपी की धरती पर पैदा होने वाले हर बेटा-बेटी पर 55323 रुपए का कर्ज…

1 hour ago
MP में रिकॉर्ड गेहूं खरीदी! 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन उपार्जन

MP में रिकॉर्ड गेहूं खरीदी! 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन उपार्जन

अब तक कुल 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जित सीमांत एवं…

1 hour ago
मध्यप्रदेश में शराब दुकानों पर बड़ा एक्शन! ओवर रेटिंग और अवैध अहातों पर चलेगा अभियान

मध्यप्रदेश में शराब दुकानों पर बड़ा एक्शन! ओवर रेटिंग और अवैध अहातों पर चलेगा अभियान

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति 2026-27 के तहत शराब दुकानों और अवैध गतिविधियों…

1 hour ago
नांचल के बेटे ने बढ़ाया प्रदेश का मान, आईएफएस बनकर रचा नया इतिहास

नांचल के बेटे ने बढ़ाया प्रदेश का मान, आईएफएस बनकर रचा नया इतिहास

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से  भारतीय वन सेवा (IFS) के लिए चयनित रायगढ़ जिले के…

2 hours ago