सागर में सरकारी टीचर और उनकी पत्नी ने लगा ली फांसी

सागर

सागर में सरकारी टीचर और उनकी पत्नी ने फांसी लगा ली। दंपती का सुसाइड नोट सामने आया है, इसी आधार पर शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि सूदखोरों की धमकियों से पति – पत्नी परेशान थे। सूदखोर कर्ज पर 10% ब्याज वसूल रहे थे।

रामविलास शुक्ला (54) जनकपुर प्राथमिक शाला में पदस्थ थे। वे पत्नी वंदना शुक्ला (48) के साथ केसली में रहते थे। दंपती के शव मंगलवार को सिरोंजा के मकान में फांसी के फंदे पर मिले। ये मकान वे सालभर पहले ही बेच चुके थे, लेकिन खरीदार से कहकर एक कमरा अपने लिए ले रखा था। पति – पत्नी अक्सर इस मकान में रुकने आया करते थे। दीवारों पर कबीर के दोहे लिखे हुए हैं।

टीचर प्रॉपर्टी के कारोबार से भी जुड़े थे
रामविशाल शुक्ला टीचर के साथ प्रॉपर्टी डीलर भी बन गए थे। वे सिरोंजा में चल रही अवैध कॉलोनियों के जाल में फंस गए थे। प्लॉटों की खरीद-बिक्री करने लगे। अवैध कॉलोनियों में खरीदे गए प्लॉट की वजह से कई बार सौदे फेले हुए। घाटा होने पर कर्ज लेना पड़ा।

सुसाइड नोट में कर्ज का जिक्र, तीन लोगों के नाम
सिविल लाइन थाना प्रभारी एलएल उईके ने बताया कि सुसाइड नोट में योगेंद्र राजपूत, महेंद्र सिंह और राजाराम गौड़ का ​नाम लिखा है। योगेंद्र कर्ज पर 10% का ब्याज वसूलता था। सूदखोरों की धमकियों से पति-पत्नी परेशान थे, इसी कारण उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

6 भाइयों में सबसे छोटे, परिवार से ज्यादा मतलब नहीं था
रामविलास 6 भाइयों में सबसे छोटे थे। वह केसली में परिवार से अलग रहते थे। बड़े भाई उमाशंकर शुक्ला ने बताया कि रामविशाल ने कर्ज के संबंध में परिवार के लोगों से कभी बात नहीं की। वह परिवार के लोगों से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे।

कमरे के पीछे वाला दरवाजा खुला हुआ था
रामविशाल सोमवार सुबह 7.30 बजे पत्नी वंदना के साथ बाइक से केसली से निकले थे। वे सिरोंजा के मकान पर पहुंचे। पड़ोस के लोगों ने दोनों को देखा भी था। कई बार कॉल करने और रिसीव नहीं होने पर परिवार वाले सिरोंजा पहुंचे। कमरे के पीछे वाला दरवाजा खुला हुआ था। अंदर झांककर देखा तो रामविलास और वंदना दोनों के शव अलग-अलग रस्सी के फंदे पर लटके दिखे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिस नायलोन की रस्सी से फांसी लगाई, वो नई थी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

18 minutes ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

33 minutes ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

43 minutes ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

47 minutes ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

1 hour ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

1 hour ago