पन्ना जिले में चमकी एक मजदूर की किस्मत, बना करोड़पति

पन्ना

 मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में जमीन के अंदर बेशकीमती हीरे दबे हैं। इन हीरों की तरह ही यहां के लोगों की किस्मत भी अचानक से चमकती है। एक मजदूर परिवार ने 200 रुपए में 8/8 की जमीन खनन के लिए पट्टा पर लिया था। मजदूर परिवार ने दो महीने पहले 24 मई को खदान का पट्टा लिया था। दो महीने की मेहनत में ही मजदूर की किस्मत चमक गई है। उससे खनन के दौरान बेशकीमती हीरा मिला है। इस हीरे की कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक है, जिसे अगली नीलामी में रखी जाएगी।

बेहद गरीब है यह आदिवासी परिवार

दरअसल, जिस गरीब आदिवासी की किस्मत चमकी है, वह बेहद गरीब है। 10 साल से हीरे की खदान में मेहनत कर रहा है उसे कृष्ण कल्याणपुर (पटी) की उथली हीरा खदान से 19.22 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हीरा धारक चुनवादा आदिवासी ने अपने हीरे को कार्यालय में जमा करवा दिया है। जिसे अगली आने वाली नीलामी में रखा जाएगा।

200 रुपए में लिया था खदान

पन्ना जिले के अहिरगंवा गांव के निवासी चुनवादा गोंड ने मात्र 200 रुपए की रसीद कटवाकर हीरा कार्यालय से 20 मई 2024 को कटवाया था। उसने कृष्ण कल्याणपुर पटी क्षेत्र में हीरा खदान खोदने के लिए पट्टा बनवाया था। 8×8 मीटर की जगह उत्खनन के लिए दी गई थी। पट्टा जारी करवाने के बाद गरीब आदिवासी चुनवादा ने दिन रात पत्नी व बच्चों सहित खदान में हीरा तलाशने के लिए मेहनत की।

दो महीने की मेहनत में चमकी किस्मत

करीब दो माह की मेहनत में उसे बेशकीमती करीब एक करोड़ 19.22 कैरेट का हीरा मिला है। बुधवार के दिन हीरा कार्यालय पहुंचकर जमा करवा दिया है। उक्त हीरे को अब अगली हीरा नीलामी में रखा जाएगा। नीलाम होने पर 12% टैक्स और 1% टीडीएस काटकर बाकी रकम हीरा धारक के खाते में भेज दी जाएगी।

बेटे जमा कराया हीरा

वहीं, हीरा कार्यालय में हीरा चुनवादा गोंड के बेटे राजू गोंड ने जमा करवाया है। उसने बताया कि उसके पिता की तबीयत खराब है। राजू ने कहा कि हमारे परिवार के लोग खदान में काफी दिन से काम कर रहे हैं। मैं खुद 10 सालों से ट्रैक्टर चला रहा हूं। अब हमलोगों को हीरा मिला है। इसे छोटे की पढ़ाई करवाऊंगा। साथ ही पिता जी का इलाज करवाएंगे।

गौरतलब है कि पन्ना में पहले भी कई मजदूरों की किस्मत चमक चुकी है। हर साल किसानों और मजदूरों को खनन के दौरान हीरे मिलते हैं। इसके बाद हीरा कार्यालय में इसे लाकर जमा करवाते हैं। नीलामी के बाद इनको राशि दे दी जाती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: diamond

Recent Posts

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…

2 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…

2 hours ago
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…

2 hours ago
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…

2 hours ago
जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…

2 hours ago