पुस्तक मेले में दूसरे दिन बड़ी संख्या में अभिभावक व बच्चे पहुँचे, जमकर की खरीददारी

ग्वालियर
रविवार की छुट्टी होने की वजह से दूसरे दिन पुस्तक मेले में अच्छी-खासी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के साथ पहुँचे। जाहिर है उन्होंने विशेष छूट प्राप्त कर किताबों, यूनीफॉर्म व स्टेशनरी की जमकर खरीददारी की, साथ ही मेले के फूड स्टॉल में लजीज चाट-पकौड़ों, सॉफ्टी व आइसक्रीम का लुत्फ भी उठाया। एक ही परिसर में सुविधाजनक तरीके से पाठ्य सामग्री व स्कूल ड्रेस मिल जाने से बच्चे व उनके अभिभावक गदगद नजर आए और खरीददारी के बाद पुस्तक मेला लगाने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए अपने घर लौटे।

पुस्तक मेले से तीसरी कक्षा में अध्ययनरत अपने बेटे प्रणव को पुस्तकें दिलाकर घर जा रहे श्री महेन्द्र जोशी बोले कि यहाँ पर डिस्काउंट पर किताबों के साथ मेले का आनंद भी मिल रहा है। जब बाजार में खरीदने जाते थे तो पार्किंग से लेकर तमाम असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। पुस्तक मेला लगाकर जिला प्रशासन ने सराहनीय पहल की है। इसी तरह कार्मल कॉन्वेंट सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में पढ़ रही अपनी बिटिया के लिये पुस्तक खरीदने आए श्री भूपेश माहौर का कहना था कि एक ही जगह पर पाठ्य सामग्री व यूनीफॉर्म दिलाने की पहल सराहनीय है। इसके लिये हम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विशेष तौर पर आभारी हैं, जिनके निर्देश पर जिला प्रशासन ने यह पुस्तक मेला लगाया है।

लिटिल एंजल स्कूल में पढ़ रही अपनी बेटियों अवंतिका सिंह व अलंकृति सिंह के लिये पुस्तकें खरीदने आए डॉ. अनुराग सिंह सिकरवार भी काफी खुश नजर आए। उनका कहना था कि एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी तरह की पठन-पाठन सामग्री दिलाने की पहल हर दृष्टि से सराहनीय है। इसके लिये हम मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हैं।

ज्ञात हो आकाशवाणी – मेला रोड पर सूर्य नमस्कार तिराहे के समीप स्थित शिल्प बाजार में सात दिवसीय पुस्तक मेला लगाया गया है। यह मेला 29 मार्च तक जारी रहेगा। पुस्तक मेले में किताबें, ड्रेस व स्टेशनरी की खरीदी पर दुकानदारों द्वारा सभी तरह के डिस्काउंट के अलावा अतिरिक्त छूट दी जा रही है।  

जरूरतमंद बच्चों के लिये लाइन में लगकर पुस्तकें दान कर रहे हैं अभिभावक
शिल्प बाजार में लगे पुस्तक मेले में प्रवेश करते ही दांई ओर बुक बैंक सेक्टर बनाया गया है। यहाँ पर सुकूनदायी एवं प्रेरणादायी दृश्य दिल को छू रहे हैं। शहरवासी यहाँ कक्षावार बने काउण्टर पर अपने बच्चों की पिछली कक्षाओं की पुस्तकें लाइन में लगकर दान कर रहे हैं। बुक बैंक में जमा हो रहीं पुस्तकें जिला प्रशासन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को उपलब्ध कराई जायेंगीं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

5 hours ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

5 hours ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

5 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

5 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

6 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

6 hours ago