टिमरनी
टिमरनी में कुछ बच्चों ने मिलकर एक पुस्तकालय की स्थापना की, जिसका उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना है।
इस पुस्तकालय का उद्घाटन डॉ. श्रीकांत गंगवार एवं मीनाक्षी यादव, शासकीय महाविद्यालय टिमरनी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान भग्या रच वेलफेयर फाउंडेशन, जो कि डॉक्टरों की एक सामाजिक संस्था है, के द्वारा पुस्तकालय के लिए कॉपी व अन्य स्टेशनरी सामग्री दान की गई।
साथ ही संस्था का यह मानना है कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है, इसी को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन द्वारा पुस्तकालय परिसर में डस्टबिन भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में शिक्षा और स्वच्छता दोनों को बढ़ावा देते हैं।
भग्या रच वेलफेयर फाउंडेशन, का यह कदम सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
दुर्ग। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के संकार्य प्रभाग के निर्देशानुसार मनाए जा…
राजनांदगांव | दिग्विजय कॉलेज के मुख्य मार्ग पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगातार बना रहता…
राजनांदगांव | ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर पेड़ों की डालियां और झाडिय़ां सड़क तक फैलती…
राजनांदगांव | सांसद संतोष पांडेय ने शुक्रवार को मोहला -मानपुर क्षेत्र का दौरा किया। इस…
राजनांदगांव | पाताल भैरवी दूध उत्पादक लिमिटेड कंपनी राजनांदगांव ने पशु आहार व दूध संकलन…
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में चाकूनुमा धारदार हथियार दिखाकर एक युवक से…