बलौदाबाजार
भाटापारा की सब्जी मंडी में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे मंडी क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया. बताया जा रहा है कि मंडी में रखे प्लास्टिक के बास्केट और अन्य सामान के कारण आग तेजी से फैल गई. देखते ही देखते धुआं आसमान में फैल गया, जिससे पूरा इलाका काले गुब्बार से ढक गया.
घटना की सूचना मिलते ही नगरपालिका भाटापारा और जिला मुख्यालय से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं. आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है.
आग की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, नगरपालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. इस घटना में व्यापारियों को लाखों रुपए के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. फिलहाल दमकल कर्मी आग को पूरी तरह बुझाने के प्रयास में लगे हुए हैं.
रायपुर प्रदेश के 2 IPS अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा गया है। नीतू कमल…
उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन में रेल्वे स्टेशन से 200 मीटर की दूरी पर वंदे…
भोपाल/जबलपुर भोपाल के हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला तेज़ी से गर्माता…
धमतरी। पुलिस अधीक्षक द्वारा कुरुद एवं भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतला मंदिर में हुई चोरी…
उत्तर बस्तर कांकेर, विगत दिनों सोशल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड…
गौरेला पेंड्रा मरवाही, आगामी मानसून के दौरान संभावित बाढ़ आपदा की स्थिति से निपटने के…