आयुष औषधियों के लिए “औषधि उत्पादन नीति” और मूल्य निर्धारण लिए “औषधि क्रय-विक्रय नीति” बनाई जाए : आयुष मंत्री श्री परमार

भोपाल
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने सोमवार को मंत्रालय में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय गतिविधियों एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। मंत्री श्री परमार ने विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्री परमार ने शासकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसी के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्ययोजना के साथ क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। श्री परमार ने शासकीय आयुष फार्मेसी में वांछित मांगों की पूर्ति के अनुरूप औषधियों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने एवं नियमित मॉनिटरिंग के लिए " औषधि उत्पादन नीति" बनाने को कहा।

आयुष मंत्री श्री परमार ने निजी एवं शासकीय फार्मेसी की औषधियों की गुणवत्ता जांच और विश्वसनीयता के लिए शासकीय औषध प्रयोगशाला (ड्रग टेस्टिंग लैब) के उन्नयन करने के निर्देश दिए। आयुष औषधियों के मूल्य निर्धारण के लिए "औषधि क्रय-विक्रय नीति" बनाने को कहा। श्री परमार ने औषधियों की क्रय प्रक्रिया के लिए "ई-औषधि" ऑनलाइन पोर्टल विकसित करने के लिए भी निर्देशित किया। प्रत्येक चिकित्सालय में एक सलाहकार समिति के गठन के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। श्री परमार ने मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया नियम अनुरूप शीघ्र किए जाने के निर्देश भी दिए। आयुष महाविद्यालय के प्राध्यापकों को नियम अनुरूप समयमान/वेतनमान और उच्च पद प्रभार दिए जाने को लेकर कार्ययोजना के साथ क्रियान्वयन करने को भी कहा। आयुष महाविद्यालयों में शैक्षणिक एवं अकादमिक व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग, शोध एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने और नवाचारों के दस्तावेजीकरण को लेकर, व्यापक आंकलन पद्धति के रूप में "रिसर्च एवं एकेडमिक काउंसिल" विकसित करने के भी निर्देश दिए। विद्यार्थियों के समग्र मूल्यांकन के लिए "स्टूडेंट परफॉर्मेंस इंडेक्स" बनाने के लिए कार्ययोजना बनाने को भी कहा। श्री परमार ने राज्य सलाहकार बोर्ड को लेकर भी चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त आयुष डॉ. सलोनी सिडाना सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : शासकीय कार्य में बाधा और तोड़फोड़ के आरोप प्रमाणित होने पर रिसाली निगम पार्षद बर्खास्त …

CG : शासकीय कार्य में बाधा और तोड़फोड़ के आरोप प्रमाणित होने पर रिसाली निगम पार्षद बर्खास्त …

दुर्ग । संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर ने 29 मई 2026 को छ.ग. नगर पालिक निगम…

11 minutes ago
CG : जिले में खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता …

CG : जिले में खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता …

दुर्ग । कृषकों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराना कृषि विभाग…

15 minutes ago
CG : नौकरानी ने पति और जीजा के साथ मिलकर दुर्ग में किया बड़ा कांड, तीनों गिरफ्तार …

CG : नौकरानी ने पति और जीजा के साथ मिलकर दुर्ग में किया बड़ा कांड, तीनों गिरफ्तार …

दुर्ग। पुलिस को चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। घर में…

20 minutes ago
CG : जिला स्तरीय विशेष समाधान शिविर …

CG : जिला स्तरीय विशेष समाधान शिविर …

दुर्ग । जिला मुख्यालय दुर्ग स्थित जे.आर.डी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राउण्ड में 31 मई…

30 minutes ago
CG : खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम ने की फलों की जांच …

CG : खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम ने की फलों की जांच …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मनी भोई साहू के निर्देश पर जन स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने…

34 minutes ago
जबलपुर एयरपोर्ट के पास मिला 12 किलो का जिंदा मोर्टार, इलाके में मचा हड़कंप

जबलपुर एयरपोर्ट के पास मिला 12 किलो का जिंदा मोर्टार, इलाके में मचा हड़कंप

जबलपुर  जबलपुर में एयरपोर्ट के पास बम मिला है। यह अनएक्सप्लोडेड बम देख इलाके में…

37 minutes ago