पन्ना की खदान ने दिया बेशकीमती तोहफा, किसान को एक साथ मिले 5 हीरे

पन्ना
 मध्य प्रदेश के पन्ना की रत्नगर्भा धरती ने एक बार साबित कर दिया है कि किस्मत आपके साथ हो तो रंक भी राजा बन जाता है. पन्ना की धरती ने एक बार फिर एक किसान को मालामाल करते हुए उसको एक साथ पांच हीरे दिए हैं. उसने हीरों को हीरा कार्यालय पन्ना में जमा करवाया है. हीरे की अनुमानित कीमत लाखों में आंकी जा रही है, इसमें तीन हीरे उज्जवल किस्म के हैं और दो हीरे कम उज्जवल किस्म के हैं. एक साथ 5 हीरे मिलने के बाद किसान और उसके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

एक साथ जमा हुए पांच हीरे
किसान बृजेंद्र कुमार शर्मा पिता धर्मदास शर्मा ग्राम सिरस्वाहा के रहने वाले हैं. उन्होंने अपने खेत में जून 2025 में हीरा कार्यालय पन्ना से पट्टा लेकर हीरे की खदान लगाई थी और उन्हें गुरुवार को हीरे की खदान से पांच नग हीरे प्राप्त हुए हैं. इन हीरो को उन्होंने हीरा कार्यालय पन्ना में जमा करवाया है जो आगामी नीलामी में बिक्री के लिए रखे जाएंगे.

कितने-कितने वजन के हैं हीरे
पांच नग हीरे जो आज हीरा कार्यालय पन्ना में जमा हुए हैं, उसमें तीन हीरे उज्जवल किस्म के हैं और दो हीरे कम उज्जवल किस्म के हैं. जिनका पहले हीरे का वजन 0.74 कैरेट, दूसरे हीरे का वजन 0.77 कैरेट, तीसरे हीरे का वजन 0.91 कैरेट, चौथे हीरे का वजन 1.08 कैरेट एवं पांचवें हीरे का वजन 2.29 कैरेट है. जिनका कुल वजन 5.79 कैरेट है. जिनको हीरा पारखी द्वारा मूल्यांकन करते हुए वजन किया गया एवं जमा कर लिया गया है. यह हीरे आगामी नीलामी में बिक्री के लिए रखे जाएंगे.

पार्टनर्स में बराबर बंटेगा पैसा
बृजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि, ''उसने कुछ माह पूर्व हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाया था और सिरस्वाहा ग्राम के भरकन में हीरे की खदान लगाई थी. आज भगवान ने सुन लिया और एक साथ पांच हीरे प्राप्त हुए हैं. इस खदान में उसके साथ 6 पार्टनर और भी हैं. जो पैसा मिलेगा सभी पार्टनरों में बांट लिया जाएगा. हीरा मिलने से बहुत खुशी हो रही है.''

हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि, ''बृजेंद्र कुमार शर्मा ग्राम पंचायत सिरस्वाहा जनपद पंचायत पन्ना के निवासी हैं. उनको सिरस्वाहा खेत में एक साथ पांच हीरे मिले हैं, जिनका वजन करते हुए उनको जमा कर लिया गया है और वह अगली नीलामी में बिक्री के लिए रखे जाएंगे. हीरों की नीलामी लाखों रुपए होने की उम्मीद है.'' 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: diamonds

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

2 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

2 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

2 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

2 hours ago