बीते साल अगस्त में हुई 12 साल के बच्चे की मौत के मामले में ठेकेदार मकबूल सहित 5 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

इंदौर
इंदौर की हीरानगर थाना पुलिस ने बीते साल अगस्त में हुई 12 वर्षीय मोहम्मद हुसैन की मौत के मामले में ठेकेदार मकबूल सहित 5 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों ने खाना नहीं लाने पर बच्चे की डंडों से पिटाई की थी, फिर बीमार बताकर अस्पताल ले गए थे।

11 माह बाद हत्या का केस दर्ज
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर 11 महीने बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित उप्र के अमरोहा जिले के हैं। सभी फरार बताए गए हैं। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में डिडौली स्थित अशरफपुर फैजगंज निवासी आसिफ खान का 12 वर्षीय पुत्र मोहम्मद हुसैन अपने भाई नूरेनजर के साथ इंदौर के रेडीमेड कांप्लेक्स में नौकरी करता था। 19 अगस्त 2023 को नूरेनजर काम पर गया हुआ था। इस बीच आरोपी ठेकेदार मकबूल, इकराम, मोहम्मद अली, मोहम्मद हसन और तबारक ने मोहम्मद हुसैन से खाना मंगवाया। इनकार करने पर पांचों ने उसे इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। बाद में आरोपी उसे एक निजी अस्पताल में ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई।

अंतिम संस्कार के दौरान मर्डर का खुलासा
स्वजन को बीमारी से मरने की बात बताई और शव अमरोहा भिजवा दिया। अंतिम संस्कार के दौरान वस्त्र खोलने पर स्वजन ने शरीर की चोटें देखी तो शक हुआ। स्थानीय पुलिस की मदद से पोस्टमार्टम करवाया और विसरा की जांच करवाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया कि मोहम्मद हुसैन की हत्या की गई है। इंदौर पुलिस ने मंगलवार रात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : पार्षद बर्खास्त, आधार केंद्र में तोड़फोड़ के आरोप पर संभागायुक्त ने की कार्रवाई …

CG : पार्षद बर्खास्त, आधार केंद्र में तोड़फोड़ के आरोप पर संभागायुक्त ने की कार्रवाई …

भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड-16 बीआरपी कालोनी के पार्षद विनय नेताम को संभागायुक्त…

2 minutes ago
CG : CM साय आज पत्रकारिता गौरव उत्सव में होंगे शामिल …

CG : CM साय आज पत्रकारिता गौरव उत्सव में होंगे शामिल …

रायपुर। CM विष्णुदेव साय शनिवार को रायपुर में आयोजित विभिन्न काय्रक्रमों में शिरकत करेंगे. आज…

14 minutes ago
राजनांदगांव : महिला कांस्टेबल ने थाने में किशोरी के साथ किया जुल्म, थाना प्रभारी लाईन अटैच …

राजनांदगांव : महिला कांस्टेबल ने थाने में किशोरी के साथ किया जुल्म, थाना प्रभारी लाईन अटैच …

राजनांदगांव। सोमनी थाना क्षेत्र में बीमार किशोरी को गलत मेडिकल रिपोर्ट के कारण पहले तो…

18 minutes ago
CG : 11 लाख की ठगी, वन विभाग में नौकरी लगाने का शातिर ने दिया झांसा …

CG : 11 लाख की ठगी, वन विभाग में नौकरी लगाने का शातिर ने दिया झांसा …

रायपुर। वन रक्षक भर्ती कराने के नाम पर 11 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज…

27 minutes ago
बदलती खेती में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी बन रहे किसानों की नई पसंद

बदलती खेती में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी बन रहे किसानों की नई पसंद

रायपुर खेती में बढ़ती लागत, मिट्टी की घटती उर्वरा शक्ति और रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक…

38 minutes ago
MP में तबादलों की तैयारी तेज, विभागों ने मांगी पदस्थापना डिटेल; NHM 2 जून तक लेगा आवेदन

MP में तबादलों की तैयारी तेज, विभागों ने मांगी पदस्थापना डिटेल; NHM 2 जून तक लेगा आवेदन

भोपाल  प्रदेश  में तबादलों का काउंटडाउन शुरू हो गया है। सरकार द्वारा लंबे समय से…

47 minutes ago