मुस्लिम युवक ने हिंदू बन दो बच्चों की मां से प्यार, रिलेशन बनाने के बाद जबरन शादी का दबाव

आगर मालवा

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के सुसनेर में लव जिहाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर 22 वर्षीय महिला को प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया. आरोपी शादी के लिए महिला को मजबूर कर रहा था और उसे लेकर भागने की फिराक में था. लेकिन ऐन वक्त पर परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया.

दरअसल, सुसनेर के मोड़ी चौराहे पर महिला के परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया. परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक मुस्लिम होते हुए भी खुद को हिंदू बताकर महिला से प्रेमसंबंध बना रहा था. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भी वहां जमा हो गए और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक राजस्थान के बकानी का निवासी है और एक निजी कंपनी में पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रहा था. वह पिछले कुछ दिनों से पीड़ित महिला के घर के पास एक किराए के मकान में रह रहा था. इस दौरान उसने किसी तरह महिला का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और उससे बातचीत शुरू कर दी. महिला और उसके पति के बीच पहले से अनबन चल रही थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसे अपनी मीठी बातों में फंसा लिया. धीरे-धीरे उसने महिला को प्रेमजाल में उलझाकर उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया.

शादी का झांसा और जबरन धर्मांतरण का दबाव

पीड़ित महिला के अनुसार, आरोपी उसे शादी के लिए मजबूर कर रहा था और धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाल रहा था. उसने महिला को अपने साथ भागने के लिए तैयार कर लिया था, लेकिन जब वह उसे भगाने की कोशिश कर रहा था, तभी महिला के परिवारवालों को इसकी भनक लग गई. परिवार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही सुसनेर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने झूठ बोलकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया था और उसके साथ दुष्कर्म किया. वहीं, थाना प्रभारी केसर राजपूत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लव जिहाद, बलात्कार और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच में जुटी है.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Love Jihad

Recent Posts

खजुराहो एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, देश का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट बना; सर्वे में भोपाल तीसरे स्थान पर

खजुराहो एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, देश का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट बना; सर्वे में भोपाल तीसरे स्थान पर

खजुराहो  मध्य प्रदेश के खजुराहो हवाई अड्डे ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के वर्ष 2026…

57 minutes ago
बिलासपुर में फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों पर गंभीर आरोप, गर्भवती महिला की कार रोकी

बिलासपुर में फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों पर गंभीर आरोप, गर्भवती महिला की कार रोकी

बिलासपुर. फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की दबंगई का मामला सामने आया है. आरोप है कि…

2 hours ago
विरासत भी और विकास भी की भावना के साथ बन रहा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर : मंत्री सारंग

विरासत भी और विकास भी की भावना के साथ बन रहा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर : मंत्री सारंग

100 करोड़ की लागत से आकार ले रहा आस्था का भव्य धाम खेड़ापति हनुमान लोक…

2 hours ago
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन…

2 hours ago
CG के शिक्षकों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, क्रमोन्नति वेतनमान पर रिट याचिकाएं खारिज

CG के शिक्षकों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, क्रमोन्नति वेतनमान पर रिट याचिकाएं खारिज

बिलासपुर. क्रमोन्नति वेतनमान मामले में धमतरी जिले के 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से राहत नहीं…

3 hours ago
दुर्ग में 4 साल की देरी से तैयार हुई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग, अब लोकार्पण का इंतजार

दुर्ग में 4 साल की देरी से तैयार हुई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग, अब लोकार्पण का इंतजार

दुर्ग. तय तिथि से 4 साल विलंब से बने यूनिवर्सिटी भवन के लोकार्पण के लिए…

4 hours ago