कारागार के अंदर से एक बंदी अचानक गायब हो गया, 11 घंटे के बाद झाड़ियों में छिपा मिला, दो प्रहरी निलंबित

जबलपुर
नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय कारागार के अंदर से एक बंदी अचानक गायब हो गया। प्रहरी उसे पूरी रात ढूंढते रहे। उसका कुछ पता नहीं चला। लगभग 11 घंटे बाद वह अगले दिन कारागार परिसर की झाड़ियों के अंदर छिपा बैठा मिला। कटनी जिले के कैमोर का निवासी रमेश कोल वर्ष 2014 के दुष्कर्म एवं पाक्सो के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। उसे वर्ष 2015 में कटनी से जबलपुर जेल स्थानांतरित किया गया था।

गिनती के दौरान बैरक नंबर नौ में एक बंदी कम था
बंदी दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। आशंका जताई गई कि उसने कारागार से भागने के प्रयास में यह हरकत की है। घटनाक्रम में लापरवाही पर दो जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है। गुरुवार की शाम को गिनती के दौरान बैरक नंबर नौ में एक बंदी कम था। कई बार गिनती के बाद पता चला कि बंदी रमेश बैरक में नहीं है। उसके अचानक गायब होने और ढूंढने पर नहीं मिलने से हड़कंप मच गया। तुरंत अलार्म बजाया गया। समस्त अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर पूरी रात अस्पताल का कोना-कोना छान मारा। बंदी का कुछ पता नहीं चला।

लगभग आधा किलोमीटर दूर तालाब बगीचा में था
बंदी रमेश ने गुरुवार की शाम को बड़ी आसानी से प्रहरियों की आंखों में धूल झोंककर बैरक से गायब हो गया। लगभग आधा किलोमीटर दूर तालाब बगीचा तक पहुंच गया। यह लगभग सात से आठ एकड़ क्षेत्र में फैला है। जहां, अंधेरे की आड़ में झाड़ियाें के बीच जाकर छिपकर बैठ गया।

सुबह उजाला होने पर ढूंढना आरंभ किया तो मिला
जेल अधीक्षक अखिलेश तोमार सहित समस्त अधिकारी रात भर उसके तलाशते रहे। सुबह उजाला होने पर पुन: उसे ढूंढना आरंभ किया। तब वह झाड़ियों के बीच बैठा मिला। बंदी के विरुद्ध सिविल लाइंस थाना में धारा 264 के अंतर्गत् मामला पंजीबद्ध कराया गया है।

बंदी के गायब होने के मामले में काराबार प्रबंधन कार्रवाई
बैरक के से बंदी के गायब होने के मामले में काराबार प्रबंधन कार्रवाई की है। ड्यूटी में तैनात जेल प्रहारी सुरेंद्र तुरकर और विजय गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। जेल प्रहरी की जिम्मेदारी होती है कि वह हर घटनाक्रम पर नजर रखें। सतर्क रहें। कारागार प्रबंधन ने दोनों जेल प्रहरी पर अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के लिए कार्रवाई की है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: jail

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से जशपुर के मरीज को मिली बड़ी राहतसीएम कैंप कार्यालय…

5 minutes ago
CG : योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CG : योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

विश्व को भारत की अमूल्य देन है योग, इसे जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी :…

9 minutes ago
जबलपुर में योग दिवस 2026: राष्ट्रपति मुर्मु ने योग को बताया भारत का अमूल्य उपहार

जबलपुर में योग दिवस 2026: राष्ट्रपति मुर्मु ने योग को बताया भारत का अमूल्य उपहार

जबलपुर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस महान योग परंपरा…

41 minutes ago
योग दिवस पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में साइकिल रैली, फिटनेस और स्वास्थ्य का दिया संदेश

योग दिवस पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में साइकिल रैली, फिटनेस और स्वास्थ्य का दिया संदेश

कवर्धा. कबीरधाम जिले का एक ऐसा गांव, जहां के लोग वर्षों तक अपने ही गांव…

1 hour ago
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की कार्रवाई, पिकअप वाहन चालक पर जांच के आदेश

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की कार्रवाई, पिकअप वाहन चालक पर जांच के आदेश

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने महासमुंद जिले…

1 hour ago
MP के मंदिरों में दान व्यवस्था होगी हाईटेक, QR कोड और ऑनलाइन भुगतान से बढ़ेगी पारदर्शिता

MP के मंदिरों में दान व्यवस्था होगी हाईटेक, QR कोड और ऑनलाइन भुगतान से बढ़ेगी पारदर्शिता

खंडवा. अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दान राशि को लेकर उठे विवाद के बीच मध्य…

1 hour ago