झाड़‍ियों में बैठकर शौच कर रहे युवक को अजगर ने जकड़ा, ग्रामीणों ने लाठी से हमला कर युवक को छुडाया

 जबलपुर
 मध्य प्रदेश में जबलपुर के करीब कल्याणपुर गांव में अजगर के हमले का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शौच करने के लिए झाड़‍ियों के पास बैठे युवक को 16 फीट लंबे अजगर ने दबोच लिया। वो जोर-जोर से चिल्लाने लगा 'कोई मेरी जान बचा लो'। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक जबलपुर जिले के कुंडम थाना के कल्याणपुर गांव में एक युवक सुबह शौच करने के लिए गांव के पास झाड़‍ियों में गया था। वहां एक 15 फीट अजगर अपने शिकार की तलाश में बैठा हुआ था। युवक की आहट मिलने पर उसने हमला कर दिया।

खुद को छुड़ाने की सारी कोशिश रही नाकाम

इससे पहले की युवक बचकर भाग पाता अजगर ने उसे कसकर जकड़ लिया। युवक ने अजगर की चंगुल से छूटने की कई कोशिश की, लेकिन सब नाकाम रहीं। इसके बाद वो जान बचाने की गुहार लगाते हुए चिल्लाने लगा।

आस-पास मौजूद ग्रामीण आवाज सुनकर वहां पहुंचे, तो युवक को अजगर की चंगुल में फंसा देखकर उनके भी होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने हिम्मत की और लाठी-डंडों से अजगर पर हमला बोल दिया। इसके बाद अजगर ने युवक को छोड़ दिया।

युवक को निगल जाता अजगर

युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास मौजूद ग्रामीण वहां पहुंच गए थे। अगर उस दौरान आस-पास कोई नहीं होता, तो 15 फीट लंबा अजगर युवक को अपनी जकड़ में लेकर निगल जाता। समय रहते ग्रामीणों ने युवक की जान बचा ली।

ग्रामीणों पर नहीं होगी कोई कार्रवाई

ग्रामीणों द्वारा किए गए हमले में अजगर की मौत हो गई। इस घटना की सूचना वन विभाग को भी दे दी गई है। घटना का वीडियो भी वन विभाग ने देखा है। युवक की जान बचाने के लिए ग्रामीणों ने अजगर पर हमला किया था, इसलिए उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: python

Recent Posts

MP Weather: अगले 3 दिन हल्की बारिश, फिर अगले हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट; 30 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात

MP Weather: अगले 3 दिन हल्की बारिश, फिर अगले हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट; 30 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात

भोपाल  मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय मानसूनी सिस्टम कमजोर पड़ रहा है।…

35 minutes ago
2023 की हार के बाद अब टिकट भी कटा, क्या दतिया में खत्म हो रहा है नरोत्तम मिश्रा का सियासी दौर?

2023 की हार के बाद अब टिकट भी कटा, क्या दतिया में खत्म हो रहा है नरोत्तम मिश्रा का सियासी दौर?

दतिया दतिया का उपचुनाव अब सिर्फ एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं रह गया है.…

36 minutes ago
स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो…

2 hours ago
बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद : उप…

2 hours ago
CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

कबीरधाम। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भोरमदेव धाम में पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन…

3 hours ago