पन्ना में मिला 4.90 कैरेट का नायाब हीरा, कीमत 10 लाख और नीलामी में लगेगी बोली

पन्ना
हीरों की नगरी पन्ना एक बार फिर चर्चा में है. शुक्रवार को 4 किसान हीरा कार्यालय पहुंचे. उनके चेहरे हीरे की तरह चमक रहे थे क्योंकि उन्हें अपने खेत में नायाब और बेशकीमती हीरा मिला था. जिसकी कीमत लाखों में आंकी गई. सभी किसान अब अपने-अपने सपने को पूरा करने की प्लानिंग बना रहे हैं. बता दें कि 4 किसानों ने अपने खेत में हीरा खोदने की अनुमति ली थी.

हीरा मिलते ही खिल उठे किसानों के चेहरे

दरअसल, ग्राम जरुआपुर में 4 पार्टनर दिलीप मिस्त्री, अभिलाष कुल्लू, प्रकाश मजूमदार और किशोर सरदार ने मिलकर हीरे की एक खदान ली थी. इस खदान में वे 4 महीने से लगातार हीरे खोज रहे थे. शुक्रवार को खुदाई के दौरान उन्हें एक बेशकीमती हीरा दिखा. हीरा देख किसानों के चेहरे खिल उठे. उनके चेहरे पर एक चमक दिखाई दे रही थी. वे उसे जमा कराने तत्काल हीरा कार्यालय पहुंचे.

10 लाख आंकी जा रही है हीरे की कीमत

सभी किसान, पन्ना के हीरा कार्यालय पहुंचे. जहां, बताया गया कि यह हीरा अच्छी क्वालिटी का है और साफ और चमकदार दिखाई दे रहा है. बताया गया कि इस हीरे को जेम्स क्वालिटी का हीरा कहा जाता है. दिलीप मिस्त्री ने अपने नाम से डायमंड को हीरा कार्यालय में जमा कराया. जब उसे चेक किया गया तो हीरा करीब 4.90 कैरेट का निकला. जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है.

पहली बार हीरा पाकर किसान खुश

बेशकीमती हीरा मिलने के बाद किसानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. अभिलाष कुल्लू बताते हैं कि "दिलीप मिस्त्री और प्रकाश मजूमदार को पहले भी कई हीरे मिल चुके हैं. लेकिन मैं पहली बार हीरे के खदान में पार्टनर बना था और यह पहली बार है जब मुझे हीरा मिला है. इससे मुझे बहुत ज्यादा खुशी है. इस हीरे से जो भी पैसे मुझे मिलेंगे उससे मैं और हीरे की खदान लगाएंगे." वहीं, दूसरे खदान के पार्टनर्स ने कहा कि वे अपने बिजनेस को बड़ा करेंगे और खेत-खलिहान में भी इस पैसे को लगाएंगे.

आगामी नीलामी में होगी हीरे की होगी बिक्री

प्रकाश मजूमदार बताते हैं कि "इस खदान में पहले भी कई हीरे मिले हैं, जिसे हीरा कार्यालय में जमा किया गया है. शुक्रवार को भी एक अच्छी क्वालिटी का हीरा मिला है. इससे बहुत खुशी हो रही है. इसे आगामी नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा. इसकी जो भी धनराशि मिलेगी, सभी पार्टनर बराबर बराबर बांट लेंगे और अपने-अपने काम धंधे में लगाएंगे."

बेशकीमती हीरे ने इन किसानों के किस्मत खोल दी है. आगामी नीलामी में हीरे की बिक्री जाएगी. जिसके बाद किसानों को इसके पैसे दिए जाएंगे और किसान अपने मन में सजाए सभी सपने पूरे कर सकेंगे. 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : भूपेश ने रमन सिंह का वीडियो किया वायरल, डॉक्टर साहब का ग़ुस्सा बता रहा, सरकार की सेहत ख़राब है …

CG : भूपेश ने रमन सिंह का वीडियो किया वायरल, डॉक्टर साहब का ग़ुस्सा बता रहा, सरकार की सेहत ख़राब है …

बेमेतरा। जिले में आयोजित सामूहिक विवाह के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्वागत…

5 minutes ago
पुराने बिजली बिल से मिलेगी राहत! 30 जून तक रजिस्ट्रेशन पर 75% तक की छूट देगी बिजली कंपनी

पुराने बिजली बिल से मिलेगी राहत! 30 जून तक रजिस्ट्रेशन पर 75% तक की छूट देगी बिजली कंपनी

रायपुर. राज्य सरकार की ओर से पुराने बकाया बिजली बिल में बड़ी छूट दी जा…

21 minutes ago
CG : बिलासपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : बिलासपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर थाना…

23 minutes ago
CG : LPG गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने से झटका …

CG : LPG गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने से झटका …

रायपुर/दिल्ली। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी…

31 minutes ago
CG : किसान सुसाइड मामले में पड़ोसी गिरफ्तार, धमकी देने का आरोप …

CG : किसान सुसाइड मामले में पड़ोसी गिरफ्तार, धमकी देने का आरोप …

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा में घर और जमीन खाली कराने के लिए…

38 minutes ago
CG : वित्तमंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ जिले में कई विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण …

CG : वित्तमंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ जिले में कई विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण …

रायगढ़। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे।…

52 minutes ago